Chaitra Navratri 2024: राजधानी में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, प्रशासन ने की विशेष तैयारियां

Chaitra Navratri 2024: मंदिर में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अन्य सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।

Updated On 2024-04-09 11:07:00 IST
नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली के मंदिरों में उमड़े भक्त।

Chaitra Navratri 2024: देशभर में आज से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो गया है। इस दौरान माता के मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई है और भक्त माता के दर्शन करने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में भी नवरात्रों के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। वहीं नवरात्रि के पहले दिन माता का फूलों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ आरती भी की गई। वहीं नवरात्रि के पहले दिन आधी रात से ही कालकाजी मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था।  

कालकाजी मंदिर में आज सुबह उमड़ी भक्तों की भीड़

कालकाजी मंदिर प्रशासन के सेक्रेटरी राकेश चोपड़ा का कहना है कि भक्तों की सुविधा के लिए नवरात्रि के दौरान मंदिर में तमाम तैयारियां की गई है। आम भक्तों के लिए दोनों तरफ से एंट्री दी गई है, वहीं पास धारकों के लिए राम प्याऊ नेहरू प्लेस से प्रवेश दिया गया है। नवरात्रि को लेकर कालकाजी मंदिर में विशेष रूप से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यहां पर एंट्री करने के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। वहीं एग्जिट के लिए मोदी मिल और महंत परिसर के तरफ से निकास बनाया गया है। 

झंडेवालान मंदिर में रोजाना होगा भजन 

चैत्र नवरात्रि में झंडेवाला मंदिर में रोजाना भजन व कीर्तन किया जाएगा। मंदिर में मां के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सैकड़ों सेवादार तैनात किए गए है। माता की नवरात्रि में विशेष पूजा पहले दिन रात में एक से दो बजे ही की जाती है। इसके बाद ही माता का दरबार दर्शन के लिए आज खोला जाता है और 24 घंटे भक्त नवरात्रि के दौरान माता के दर्शन करते हैं।

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी 

मंदिर में नवरात्रि के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यहां पर दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अन्य सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 

Similar News