Delhi Robbery: गांधी नगर में हथियार के बल की थी लूटपाट, तीन आरोपी गिरफ्तार, 1 अब भी फरार

गांधी नगर इलाके में जींस फैक्टरी में बंदूक की नोक पर लाखों की लूट के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इसके अलावा एक आरोपी की पुलिस को अभी भी तलाश है।

Updated On 2024-07-21 08:51:00 IST
दिल्ली में 175 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की हुई पहचान।

Delhi Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बंदूक की नोक पर लाखों की लूट के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इस वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने एक किशोर से फैक्टरी से जुड़ी जानकारी हासिल की थी। किशोर के पिता इसी फैक्टरी में काम करते हैं।

फायरिंग कर लूटपाट को दिया अंजाम

डीसीपी शाहदरा सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि 17 जुलाई को गांधी नगर थाने को लूट के संबंध में सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि चार व्यक्ति चेहरे को ढक कर आए और फायरिंग कर लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस गुरुद्वारा गली, गांधी नगर पहुंची, जहां ऊपरी भूतल पर अभय अग्रवाल द्वारा संचालित एक जींस फैक्टरी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।

सीसीटीवी की मदद से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। सीसीटीवी में चारों लुटेरे पिछली गली में घूमते नजर आए थे। इनमें एक की पहचान राकेश उर्फ प्रिंस के तौर पर हुई। पुलिस ने इसे धर्मपुरा से पकड़ा। उसने विशाल और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक किशोर से जानकारी इकट्ठा करने के बाद इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार ली।

तीन आरोपी गिरफ्तार

इस खुलासे के बाद पुलिस ने विशाल और रिजवान को भी अरेस्ट कर लिया। ये दोनों धर्मपुरा, गांधी नगर और जगतपुरी के रहने वाले हैं। मामले में अब चौथे आरोपी की तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चालीस हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। इनमें आरोपी राकेश पॉक्सो एक्ट समेत दो मामलों में पहले भी शामिल रहा है, जबकि विशाल भी एक केस में लिप्त मिला है।

Similar News