Delhi Police: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार से रेप के मामले में 5 साल से फरार चल रहे रेप के आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेप के मामले में 5 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ 2021 में पश्चिमी दिल्ली के रन्होला थाना में रेप और धमकी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी को 5 साल से ढूंढ रही थी। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर भी घोषित कर दिया था।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने 7 मार्च 2021 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता के अनुसार सिविल डिफेंस की नौकरी के लिए फॉर्म भरवाने आरोपी की दुकान पर गई थी। जहां आरोपी ने पीड़िता से उसका मोबाइल नंबर ले लिया, बाद में डॉक्यूमेंट्स देने के बहाने उससे संपर्क किया। आरोप है कि अपराधी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
पुलिस ने पहले भी दी थी दबिश
आरोपी ने पिता, भाई और अन्य परिजनों को उसके अश्लील वीडियो भेज दिए और धमकी देकर उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदलता रहा। आरोपी हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग नाम और पहचान से छिपता रहा। 2022 में भी पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सोनीपत गई थी, लेकिन पुलिस टीम पर उसके साथियों ने हमला कर दिया था, जिससे एक और मामला दर्ज हुआ था।
दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखना शुरू कर दिया। 9 जनवरी को हरिद्वार के पास दबिश दी गई, लेकिन आरोपी भाग गया। कड़ी निगरानी के बाद पुलिस ने 10 जनवरी 2026 को उसे हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।