दिल्ली में महिलाओं के लिए शुरू हुआ महाअभियान: हर शिकायत का मिलेगा जवाब, एक दिन में हुई 500 मामलों की सुनवाई

Maha Jan Sunwai: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर ने दिल्ली में महिलाओं के लिए महा जन सुनवाई अभियान शुरू किया। इसके तहत एक दिन में 500 मामलों की सुनवाई की गई। 

By :  Desk
Updated On 2025-05-05 15:48:00 IST
सीएम रेखा गुप्ता और महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर।

Maha Jan Sunwai: दिल्ली में महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से महाअभियान शुरू किया गया है। राजधानी दिल्ली में 'महा जन सुनवाई सप्ताह' की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं। 

एक दिन में सुनी गईं 500 शिकायतें
इस बारे में जानकारी देते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि ये अभियान 5 दिनों तक चलेगा। इस अभियान के तहत दिल्ली की सभी लंबित महिला शिकायतों को सुना जाएगा। उन्होंने बताया कि 'फिलहाल आयोग के पास महिलाओं की 1500 शिकायतें लंबित थीं, जिनमें से आज 500 शिकायतों की सुनवाई हुई। अब हर दिन 200 से 250 मामलों की सुनवाई करने का लक्ष्य रखा गया है।'

ये भी पढ़ें: सीएम रेखा ने लॉन्च किया MedLEaPR: आयुष्मान वय वंदना योजना वैन का भी शुभारंभ, जानें क्या होगा फायदा?

हर 15 दिनों में निकाली जाएगी 'जागृति पत्रिका
महिला आयोग ने तय किया है कि महिलाओं के दरवाजे तक जाकर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। इसके अलावा आयोग ने हर 15 दिनों में 'जागृति पत्रिका' निकालने का फैसला लिया है। इस पत्रिका में महिलाओं की समस्याओं और उनके समाधान और पूरे आंकड़ों का उल्लेख किया जाएगा। इस पत्रिका को लगभग 2 लाख लोगों तक पहुंचाया जाएगा।'

जनसुनवाई के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?
जनसुनवाई में हिस्सा लेने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरे पास रोजाना दर्जनों महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर आती हैं। इनमें कोई घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं, तो किसी को गली के लड़के परेशान कर रहे होते हैं। अगर हम इन समस्याओं को सुनकर उन्हें न्याय न दिला सकें, तो ये हमारी गलती होगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि समाज की बुराइयों को खत्म करने के लिए सरकार, आयोग, पुलिस मिलकर काम करेंगे। अब तक सरकार 1200 से ज्यादा कानूनों में सुधार कर चुकी है और जरूरत पड़ने पर और भी बदलाव किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: DEVI बसों पर सियासत: सौरभ भारद्वाज ने की CBI जांच की मांग, वीरेंद्र सचदेवा ने किया पलटवार

(Edited By: Deepika)

Similar News