नोएडा दहेज हत्याकांड: निक्की मर्डर केस में सभी आरोपी गिरफ्तार, सास-जेठ के बाद पकड़ा गया ससुर

Noida Dowry Murder Case: नोएडा के निक्की मर्डर केस में आरोपी जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले रविवार को आरोपी सास को पकड़ा गया था।

Updated On 2025-08-25 12:39:00 IST

निक्की मर्डर केस में सास के बाद जेठ हुआ गिरफ्तार।

Noida Dowry Murder Case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के निक्की दहेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में निक्की को जिंदा जलाया गया था। कथित रूप से इसमें शामिल निक्की के जेठ रोहित भाटी को नोएडा पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया। इसके कुछ ही समय बाद आरोपी ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी और सास दयावती को गिरफ्तार किया था। बता दें कि आरोपी रोहित भाटी निक्की की बड़ी बहन कंचन का पति है।

निक्की की हत्या के मामले में ससुराल के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उसने हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका एनकाउंटर करते हुए पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी को फिर से गिरफ्तार करके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं, रविवार की शाम तक आरोपी सास दयावती को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र का है। 21 अगस्त को निक्की भाटी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन ने निक्की के पति विपिन, सास दया, ससुर सत्यवीर भाटी और जेठ रोहित भाटी के पर हत्या का आरोप लगाया। दरअसल, दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई थी। कंचन ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। कंचन ने बताया कि दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने अपनी बहन निक्की को बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा न सकी।

36 लाख रुपये के दहेज की मांग

निक्की की मौत के बाद परिजनों और गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि उन्होंने साल 2016 में अपनी दोनों बेटियों की शादी ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में की थी। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है ससुराल के लोग 36 लाख रुपये के दहेज की मांग कर रहे थे। जबकि उन्हें दहेज में स्कॉर्पियो-बुलेट समेत अन्य कीमती सामान मिले थे।

आरोपी पति 14 दिन की रिमांड पर

आरोपी विपिन ने रविवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसका एनकाउंटर करके गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी विपिन को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News