New Year 2026: नए साल के पहले दिन Zoo से लेकर कुतुब मीनार तक उमड़ी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

New Year 2026: दिल्ली में नए साल के जश्न को देखते हुए प्रशासन ने ऐतिहासिक स्थलों लाल किला, कुतुब मिनार पर कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

Updated On 2026-01-01 12:06:00 IST

नए साल पर जू और चिड़ियाघर पर खास इंतजाम। 

New Year 2026: आज नए साल यानी 1 जनवरी 2026 को राजधानी के अलग-अलग ऐतिहासिक स्मारक और चिड़ियाघर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में स्मारकों पर लोगों की ज्यादा भीड़ देखने को मिल सकती है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस से सहयोग माना गया है।

प्रशासन ने चिड़ियाघर के लिए भी एंट्री टिकट की सीमा को भी तय कर दिया है। जू डायरेक्टर डॉक्टर संजीत कुमार का कहना है कि 30,000 से ज्यादा के टिकट नहीं बेचे जाएंगे, पिछले साल 2025 में 1 जनवरी को 25,600 लोग आए थे। वहीं मेन गेट के पास लगेज रूम के साथ हेल्पडेस्क भी बनाया गया है। जहां लोग जू से जुड़ी जानकारी दे सकेंगे।

अगर किसी समूह में कोई व्यक्ति घूमने के दौरान बिछड़ जाता है, तो उसके मिलने की जानकारी की अनाउंसमेंट कराई जा सकती है। टिकट की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड भी बनाया गया है। जू के पुराने टिकट काउंटर और मथुरा रोड के पास विजिटर्स को ब्लैक में टिकट देने वाले आरोपियों को पुलिस को सौंपा जाएगा।

बड़े जानवरों के बाड़े के बाहर सिक्योरिटी गार्ड ज्यादा संख्या में तैनात रहेंगे। एनिमल कीपर और सिक्योरिटी में करीब 40 लोगों के ज्यादा स्टाफ को तैनात किया गया है। सामान्य दिनो में करीब 60 लोगों के स्टाफ को बढ़ाकर 90 से ज्यादा किया जाएगा। विजिटर्स का सामान छीनने या महिलाओं से बदसलूकी करने वालों को पकड़ने के लिए सिक्योरिटी टीम के दस्ते पूरे चिड़ियाघर में तैनात रहेंगे।

बच्चों के लिए खास इंतजाम

CCTV से लगातार कड़ी निगरानी रखी जाएगी। न्यू ईयर पर चिड़ियाघर में बच्चों के लिए खास प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। बच्चों के लिए जू में न्य जीवों की जानकारी देने के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। टिकट चेकिंग के चिड़ियाघर में जाने के लिए सभी 8 एंट्री गेट विजिटर्स की सुविधा के लिए ओपन रहेंगे।

नए साल पर कुतुब मीनार पर भी खास ध्यान रखा जाएगा। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के दिल्ली सर्कल के सुपरिंटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट डॉक्टर आरके पटेल के मुताबिक सबसे ज्यादा लोग लाल किला, कुतुब मीनार आ सकते हैं। ऐसे में विजिटर्स की सुविधा को देखते हुए ऐसी व्यवस्था होगी, जहां लोग आराम से फोटो क्लिक कर सके, घूम फिर सके और एंजॉय कर सके।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News