Delhi Weather: नए साल पर बढ़ेगी राजधानी में ठंड, बारिश-शीतलहर के आसार, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

राजधानी दिल्ली में नई साल में कोहरे और ठंड का कहर अगले 3 दिन तक बरकरार रहेगा, वहीं कहीं कहीं बारिश के भी आसार है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Updated On 2026-01-01 12:09:00 IST

नई साल पर दिल्ली में बारिश के आसार मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: बुधवार के दिन राजधानी दिल्ली घने कोहरे से लोगों को परेशानी रही। कोहरा ज्यादा होने की वजह आवागमन भी पूरी तरह से प्रभावित हुआ। खास करके सुबह 4 बजे से 8 बजे तक कई जगहों पर विजिबिलिटी बहुत कम रही। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए राजधानी में कोहरे और ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

कोहरे और ठंड से लोग परेशान

दिल्ली के पालम में सुबह करीब 4 बजे के आसपास घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी का स्तर 50 मीटर से भी कम चला गया और यह स्थिति सुबह करीब 8 बजे तक बनी रही। राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 के आसपास रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही पहले की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

150 उड़ानें रद्द

मौसम  विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोप के कारण राजधानी में कहीं-कहीं थोड़ी बहुत बूंदा बांदी हो सकती है। जबकि दिल्ली के बांकी ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय मध्यम और कुछ इलाकों में घने कोहरा रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 2 दिन में कहीं कहीं शीत दिवस दिवस के भी हालात बन सकते हैं।

रेल भी हुई प्रभावित

बुधवार को राजधानी दिल्ली में घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट करीब 150 उड़ानें रद्द हुई थी। वहीं इतनी उड़ानों के संचालन में भी देरी हुई थी। यहीं नहीं घने कोहरे की वजह से राजधानी दिल्ली में बुधवार को रेल सेवा भी काफी प्रभावित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के अलग स्टेशनों पर लगभग 100 से ज्यादा ट्रेन अपने निश्चित समय से देरी पर पहुंची,जिसके चलते यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Tags:    

Similar News