Delhi Crime: गुटखा थूकने को लेकर पड़ोसियों में विवाद..., तीखी बहस के बीच मारी गोली; 1 गिरफ्तार
Delhi Crime: दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मामूली विवाद में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हरीनगर पुलिस ने डी.डी.यू. अस्पताल से ई-रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार।
Delhi Crime: राजधानी दिल्ली से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास इलाके में गुटखा थूकने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने सामने वाले शख्स पर गोली चला दी। इस घटना में 35 साल का एक व्यक्ति घायल हो गया।
रविवार को पुलिस की ओर से इसकी जानकारी दी गई। पीड़ित व्यक्ति की पहचान खजूर खास के रहने वाले आमिर के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, आमिर के पीठ में गोली लगी है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
गुटखा थूकने को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार को पड़ोसियों के बीच गुटखा थूकने को लेकर झगड़ा हो गया। उनके बीच तीखी बहस होने लगी। इस दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर देशी पिस्टल से गोली चला दी, जिसमें आमिर घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस की दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन दोनों के बीचे पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी।
1 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस की ओर से की जा रही जांच में 3 लोगों की पहचान आरोपी के रूप में की गई है। इनमें रेहान(18), अमन (20) और उसके पिता इरफान (40) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद नहीं हुआ है।
इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मामला नहीं है। दिल्ली में आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें मामूली से विवाद पर लोग बड़ी वारदात को अंजाम देते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Murder Case: संपत्ति विवाद में मां-बेटी ने युवक को उतारा मौत के घाट, चाकू घोंपकर की हत्या