Delhi Murder: दिल्ली के शालीमार बाग में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली के शालीमार बाग में खौननाक वारदात हुई। यहां एक महिला को दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया बाताया जा रहा कि वह अपने मृतक पति को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही थी।
दिल्ली शालीमार गार्डन में दिन दहाड़े हत्या
Delhi Murder Case: दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में 10 जनवरी 2026 को शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक चौंकाने वाली घटना हुई। अज्ञात हमलावरों ने एक महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। यह वारदात इतनी साहसी थी कि दिन के उजाले में हुई,जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।
हमलावरों ने रचना यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पति की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई
रचना यादव का दर्दनाक इतिहास काफी पुराना है। करीब तीन साल पहले (2023 में) उनके पति की भी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रचना ने हिम्मत नहीं हारी और न्याय के लिए लंबी कानूनी जंग लड़ी। वे इस केस को मजबूती से लड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई थीं। रचना पति की हत्या की मुख्य गवाह भी थीं और अपराधियों को सजा दिलाने के लिए संघर्षरत थीं।
पुरानी रंजिश या गवाह को डराने की साजिश?
पुलिस को शक है कि पति की हत्या के आरोपी, जो अब तक फरार चल रहे थे, इस वारदात में उन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है। जांचकर्ता इसे पुरानी रंजिश और मुख्य गवाह को डराने-धमकाने की साजिश के नजरिए से भी देख रहे हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। यह घटना दिल्ली में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाती है, जहां परिवार के सदस्यों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। रचना यादव जैसी हिम्मत वाली महिला का इस तरह कत्ल होना बेहद दुखद है।