Live News Update Haryana State, Today 6 June 2025: हरियाणा राज्य की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें, एक नजर में पढ़ें
हरियाणा से की ताजा खबरें के लिए आप इस पेज पर विजिट करें। यहां आपको प्रदेश की सभी खबरें लाइव मिल जाएंगी। यहां पर आप क्राइम, पॉलिटिक्स, सरकारी स्कीम और पानी-सीवर की समस्याओं से जुड़ी तमाम खबरें पढ़ सकते हैं।
हरियाणा की लाइव न्यूज
Haryana Breaking News Live Updates, 6 June 2025: हरियाणा में रोजाना सरकारी विभागों से लेकर पुलिस एक्शन, क्राइम, राजनीति, नए प्रोजेक्ट, स्कीम आदि की तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए आपको कई अलग-अलग जगहों पर रुख करना पड़ता है। हालांकि अब हम आपको हरियाणा के अलग-अलग जिले की तमाम खबरें एक ही स्टोरी में दे रहे हैं। खबरें पढ़ने के लिए आप इस पोस्ट को नीचे की तरफ स्क्रॉल कर सकते हैं।
हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में सीएम फ्लाइंग ने अवैध रूप से चले डेंटल क्लीनिक का भंडाफोड़ किया है। बिना डिग्री व डिप्लोमा के दसवीं पास व्यक्ति पिछले पांच साल से लोगों के दांतों का इलाज कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पलवल अनाज मंडी में धन्यवाद रैली को संबोधित किया। सीएम बनने के बाद पलवल में यह उनकी पहली रैली थी। इस अवसर पर सीएम सैनी ने LOP और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल गांधी के लगड़े घोड़े वाले बयान पर कहा, 'लंगड़ा घोड़ा आप थे, हरियाणा के लोग रेस के घोड़े हैं, देश से माफी मांगें।' यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा में CET यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
पलवल अनाज मंडी में एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, 'भाजपा सरकार के दौर में 138 घोषणाएं की गई थीं, इनमें से 109 घोषणाएं पूरी कर ली गई है, जबकि 13 घोषणाओं पर तेजी से काम हो रहा है।' पढ़ें पूरी खबर...
गुरुग्राम में कई अवैध कॉलोनियों को तोड़ दिया गया है, वहीं भूमाफियाओं के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। पुलिस से 70 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरा डिटेल
गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में इस साल भी आषाढ़ मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के प्रशासक और डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। जानिए कब होगा शुरू, क्या रहेगा दर्शन का समय और कैसी होगी व्यवस्था
हरियाणा में मौसम बदलेगा। अब बढ़ेगी गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। 12 जून के बाद फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे सोनीपत, पानीपत, करनाल और जीटी बेल्ट के इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।
हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी व डी की सरकारी नौकरी पर सीधी भर्तियों के नियम तय कर दिए हैं। इन नियमों के तहत अब पुलिस कांस्टेबल और अध्यापकों की भर्ती भी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के माध्यम से होगी।
जींद की जिला जेल में सरपंच की हत्या के आरोप में जेल में बंद कैदी पर जानलेवा हमला कर दिया। 11 कैदी थे शामिल। पूरी खबर पढ़ें
हरियाणा के झज्जर में पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए 29 गांवों में 6 माह के लिए एक प्रतियोगिता शुरू करवाई गई है। इसमें भारी भरकम इनाम भी दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर