Goa Fire Incident: दिल्ली से पकड़ा गया लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर, गोवा अग्निकांड में पुलिस का एक्शन

Goa Fire Incident: गोवा पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated On 2025-12-10 08:49:00 IST

गोवा अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर हिरासत में लिया गया।

Goa Night Club Fire Tragedy: गोवा के रोमियो लेन नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में गोवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोवा पुलिस ने इस मामले से जुड़े आरोपी अजय गुप्ता को दिल्ली से हिरासत में लिया है। आरोपी अजय गुप्ता के खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इससे पहले पुलिस अजय गुप्ता के घर पहुंची थी, जहां से वह फरार पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट लिया और फिर मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लिया।

बता दें कि क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा की तरह ही अजय गुप्ता का भी बड़ा नाम है। वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय गुप्ता लूथरा ब्रदर्स का बिजनेस पार्टनर है।

गोवा अग्निकांड मामले में 5 गिरफ्तार

दरअसल, 7 दिसंबर को गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में फायर शो के दौरान भीषण आग लग गई थी, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्लब मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा (लूथरा ब्रदर्स) देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए। गोवा पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों के पासपोर्ट तत्काल रद्द करने के लिए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को पत्र लिखा है।

इसके अलावा नाइट क्लब के अन्य मालिकों जैसे गुरुग्राम के अजय गुप्ता और ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था, जिससे वे देश छोड़कर भाग न सकें। बता दें कि अभी तक इस मामले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला 6-7 दिसंबर की मध्यरात्रि का है। जब गोवा के बिर्च बाय रोमीओ लेन एक नाइट क्लब में फायर शो चल रहा था, जिस दौरान क्लब में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि कई लोग बाहर नहीं निकल पाए। इसके चलते 25 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसमें टूरिस्ट और क्लब स्टाफ शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद ही राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। शुरुआती जांच में आग का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा था, लेकिन जांच के बाद आग का कारण परिसर में रखे पटाखे से भड़कना सामने आया।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News