Goa Nightclub Fire: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में दिल्ली के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पत्नी बोलीं-उस वक्त 100 से...

Goa Nightclub Fire Case: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में दिल्ली के 4 लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Updated On 2025-12-08 15:26:00 IST

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में दिल्ली के 4 लोगों की मौत। 

Goa Nightclub Fire Case: गोवा के नाइटक्लब 'Birch by Romeo Lane' में 6 दिसंबर को हुए अग्निकांड में दिल्ली के एक ही परिवार के 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों में भाभी-देव और दो साली शामिल हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि हादसे के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को परिवार के 5 लोग छुटियां मनाने के लिए गोवा गए हुए थे। वहीं हादसे में मरने वाले शख्स की पत्नी की जान बाल-बाल बच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान सादतपुर एक्सटेंशन के रहने वाले विनोद जोशी उनकी भाभी कमला जोशी, दो साली सरोज और अनीता के तौर पर हुई है। वहीं मृतक विनोद की पत्नी भावना जोशी सुरक्षित हैं। हादसे के बारे में पता लगते ही मृतकों के परिजन अगले दिन यानी रविवार को गोवा के लिए निकल गया था। परिजन ने गोवा एक अस्पताल में शवों की पहचान की है।

परिवार से हुई थी फोन पर बात

जांच में सामने आया है कि विनोद जोशी का परिवार सादतपुर एक्सटेंशन की गली नंबर-15 में रहता है। लेकिन विनोद जोशी अपनी पत्नी भावना के साथ वैशाली में रहते थे, जबकि विनोद की दोनों सालियां अनीता और सरोज रोहिणी में रहती थीं। विनोद फाइनेंस सेक्टर में काम करते थे। पुलिस पूछताछ में परिवार के दीपक नाम के सदस्य ने बताया कि विनोद अपनी पत्नी, भाभी और दो सालियों को लेकर 9 दिसंबर तक छुट्टियां मनाने गोवा गए थे। दीपक ने कहा कि शनिवार शाम तक सबकुछ ठीक था, और उनकी परिवार के लोगों से बात भी हुई थी।

गोवा पुलिस ने किया सूचित

रविवार को गोवा पुलिस ने फोन करके मृतक के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित किया। भावना ने परिजन को बताया कि उसने अपनी आंखों के सामने परिवार को जलते हुए देखा। क्लब में अचानक से जोरदार धमाका हुआ औरआग की लपटें तेज हो गई। हादसे के वक्त क्लब में 100 से ज्यादा मौजूद लोग भागने लगे और भीड़ भावना को धकेलते हुए बाहर ले गई। लेकिन परिवार के दूसरे सदस्य क्लब के अंदर की फंस गए और जलकर चारों की मौत हो गई।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News