Delhi Police: दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का सराहनीय काम, रेलवे स्टेशन पर कराई डिलीवरी

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल ने एक ऐसा काम किया है, जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया। महिला कांस्टेबल ने संसाधनों के अभाव में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई।

Updated On 2025-12-13 14:56:00 IST

महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की पहाड़गंज पुलिस चौकी की महिला कांस्टेबल ने एक ऐसा काम किया। जिसकी चर्चा चारो तरफ हो रही है। यहां एक महिला कांस्टेबल ने अपनी समझदारी और मौके पर मौजूद महिलाओं की सहायता से एक स्वस्थ बच्चे का जन्म हुआ। दरअसल महिला कांस्टेबल अमिता कुमारी उस दिन भी हर रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान उनके पास SHO  का फोन आया और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाने को कहा।

पति भी नहीं था मौजूद 

इसके बाद कांस्टेबल अमिता कुमारी वहां पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से कराह कराह रही है। महिला बिहार के छपरा जिले की रहने वाली है,जो हरियाणा के बल्लभगढ़ में इलाज कराने आई थी। उसका पति अस्पताल के कागजात और जरूरी सामान लेने गया था लेकिन महिली की हालत बिगड़ती ही जा रही थी। जिसे तुरंत उपचार की जरूरत थी।

बुजुर्ग महिलाओं का पुराना अनुभव आया काम

अमिता कुमारी ने स्थिति को समझते हुए आप-पास मौजूद और आरपीएफ की महिलाओं से मदद मांगी। सभी  मिलकर गर्भवती महिला को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के वेटिंग रूम ले गए। महिला की हालात ऐसी थी कि एंबुलेंस के आने का इंतजार करने का भी समय नहीं था। अमिता कुमारी ने पुराने समय में महिलाओं द्वारा प्रसव कराने का अनुभव साझा किया। इस दौरान सभी ने महिला को हिम्मत दिलाई और एक सफल डिलीवरी संभव हो सकी। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस टीम और महिला का पति जच्चा और बच्चा दोनों को अस्पताल ले गया। डिप्टी कमिश्नर निधिन वल्सन ने पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल नवजात शिशु और महिला दोनों की हालत ठीक है।

Tags:    

Similar News