कोहरे का कहर: दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री परेशान; गाइडलाइन जारी
आज राजधानी दिल्ली सहित आसपास के सभी इलाकों में घना कोहरा है। इस वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया है।
दिल्ली में कोहरे के चलते 100 से अधिक उड़ानें रद्द
Air Indigo: उत्तर भारत के लोग कोहरे से परेशान हैं। आज दिल्ली सहित आस पास कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते विजिबिलिटी बहुत कम है। इस वजह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह को 100 अधिक उड़ानें रद्द की गईं हैं। इस पर सरकार ने एयरलाइन के लिए गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने कहा कि यात्रियों को स्थिति की सही जानकारी दी जाए। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, प्रस्थान करने वाली 50 अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही यहां जो फ्लाइट वाली थी, उन्हें रद्द किया गया है।
आज सुबह से दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा है, जिसके चलते यातायात पूरी तरह से प्रभावित हुआ। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक निर्देश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि तमाम विमान सेवा कंपनियों को उड़ान में देरी, उड़ानें रद्द होने तथा समय में बदलाव होने जैसी तमाम समस्याओं की सही जानकारी यात्रियों को देनी होगी। इसके साथ ही अंतिम समय में देरी होने की सही-सही जानकारी भी देनी होगी और अगर समय सीमा से ज्यादा देरी होती है तो यात्रियों को जलपान कराना होगा। इसके अलावा रीशेड्यूलिंग में कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। इसके साथ ही अगर रात में अधिक देरी होती है तो यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
उड़ानों के रद्द होने की जानकारी जो समय सीमा है उसके बाद देने पर पैसा वापस करना होगा। इसके अलावा रास्ता बदलने या रिशिड्यूलिंग करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही पैसेंजर चार्टर के सभी नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें डायवर्जन, हर्जाना, रिफंड और प्राथमिकता के आधार पर चेक-इन के सभी नियम शामिल हैं।