Delhi University: UGC के समर्थन में DU के छात्रों ने किया प्रदर्शन, जय भीम के लगाए नारे
UGC Bill Protest: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी कड़ी में इस बिल का समर्थन करने वाले भी अब सड़क पर उतर आए हैं। आज कई छात्रों ने यूजीसी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी के पक्ष में छात्रों ने किया प्रदर्शन
UGC Bill Protest: दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजीसी के नय नियमों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पहले यूजीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाई तो अब यूजीसी का समर्थन करने वाले छात्र सड़क पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि इस बिल को लागू किया जाए
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र मंगलवार की सुबह भारी संख्या में यूनिवर्सिटी के बाहर इकत्रित हुए और यूजीसी के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी बिल लागू करो और जय भीम जैसे नारे लगाए। इस दौरान छात्रों ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला। धरना प्रदर्शन पर बैठे छात्रों का मानना है कि इक्विटी रेगुलेशन का उद्देश्य उच्चतम शिक्षा में लोगों को समान अवसर देना है और इसे रोकना सामाजिक न्याय की अवधारणा के बिल्कुल खिलाफ है।
इस प्रदर्शन को देखते हुए आर्ट्स फैकल्टी के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्वक रहा है, अभी तक किसी भी तरह की हिंसक घटना की कोई खबर सामने नहीं आई है।
राजधानी दिल्ली ही नहीं इसके अलावा भी देश के अन्य राज्यों में भी लोग इस बिल को लागू करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार यानी कि 2 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में भी छात्रों ने इस बिल के लागू करने के पक्ष में भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया था। यहां छात्रों ने पटना कॉलेज से लेकर गांधी मैदान तक इस बिल के समर्थन में मार्च निकाला था। लेकिन बिहार पुलिस ने उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया और यहां पर छात्रों तथा पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई थी।