School Fee Hike Delhi: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने बढ़ा दी फीस... सौरभ भारद्वाज ने लगाया ये आरोप
दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्राइवेट स्कूलों की फीस नियंत्रित करने वाला नया रेगुलेशन कानून को एक साल के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार पर तीखा प्रहार किया है।
आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज।
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता की सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस को नियंत्रित करने वाले नए रेगुलेशन कानून के एक साल तक टल जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने स्कूल फीस को लेकर भी मध्यम वर्ग के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने हमारी चिंताओं पर ध्यान दिया जाता तो प्राइवेट स्कूलों की मनमानी नहीं चलती।
मीडिया से बातचीत में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही अप्रैल से सभी निजी स्कूलों ने नए सत्र की शुरुआत के साथ फीस बढ़ा दी थी। दिल्ली में बीजेपी सरकार ने फीस में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने के लिए कानून लाने का दावा करके जनता को धोखा दिया। जब यह कानून पेश किया गया, तब हमने पहले ही कहा था कि यह बहुत कमजोर कानून है। इससे न तो फीस की वापसी सुनिश्चित होगी और न ही फीस में कोई कमी आएगी।
क्या दिल्ली के निजी स्कूल में फीस बढ़ जाएगी
दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्राइवेट स्कूलों की फीस नियंत्रित करने वाला नया रेगुलेशन कानून अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के सुझावों और कानूनी बारीकियों के चलते लिया गया है। अब सवाल उठता है कि क्या इस बार निजी स्कूलों की फीस बढ़ाएंगे या नहीं। इसका जवाब दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है।
दिल्ली सरकार ने कहा है कि मौजूदा सत्र 2025-26 में स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल वही फीस ले सकेंगे, जो 1 अप्रैल 2025 को लागू थी। यही किसी स्कूल ने फीस बढ़ाई तो एक्शन लिया जाएगा। कानूनी फैसलों के आधार पर बढ़ी राशि अभिभावकों को लौटानी पड़ सकती है। इसके अलावा बच्चा उसकी स्कूल में पढ़ता है, तो फीस को एडजस्ट किया जा सकता है।