Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ जाने वाले लोगों को होगी परेशानी, इन 2 स्टेशनों पर करना होगा दोगुना इंतजार

Delhi To Meerut Namo Bharat: दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को दो स्टेशनों ज्यादा इंतजार करना होगा। इन स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन आधे घंटे के गैप में चलाई जाएगी।

Updated On 2025-06-13 14:20:00 IST

नमो भारत ट्रेन।

Namo Bharat Train: दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को कुछ दिनों के लिए थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नमो भारत ट्रेन को न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन से देरी से चलाया जाएगा। अब इन स्टेशनों पर नमो भारत ट्रेन 30 मिनट के गैप पर आएगी यानी कि पहली ट्रेन जाने के बाद दूसरी ट्रेन के लिए आधे घंटे इंतजार करना होगा।

बता दें कि इससे पहले सिर्फ 15 मिनट में एक ट्रेन जाने के बाद दूसरी आ जाती है। इसका मतलब है कि अब यात्रियों को दोगुना इंतजार करना पडे़गा। इसको लेकर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) की ओर से जानकारी दी गई है। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताई गई है।

इन यात्रियों को होगी परेशानी
बता दें कि नमो भारत ट्रेन के संचालन में बदलाव होने से उन यात्रियों को परेशानी होगी, जो दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा करते हैं। NCRTC की ओर से बताया कि मेंटेनेंस काम की वजह से न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर नमो भारत ट्रेनों के संचालन का इंटरवल बढ़ाया गया है। हालांकि यह बदलाव कितने समय तक रहेगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

RRTS अधिकारियों के मुताबिक, न्यू अशोक नगर से आनंद विहार स्टेशन के बीच मरम्मत और ट्रैक चेकिंग का काम हो रहा है। यह मेंटेनेंस यात्रियों की सुरक्षा और सिस्टम अपग्रेड के लिए किया जा रहा है। कहा गया कि अगले आदेश तक न्यू अशोक नगर और आनंद विहार से नमो भारत ट्रेन का परिचालन 30 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। हालांकि साहिबाबाद से मेरठ के बीच नमो भारत का संचालन पहले की तरह सामान्य ही रहेगा।

5 जून से शुरू हुआ संचालन
इस बदलाव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से कहा गया कि हम जल्द से जल्द ट्रैक वर्क पूरा करके सेवाएं सामान्य कर देंगे। बता दें कि इस साल 5 जून से न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था।

Tags:    

Similar News