Suicide Case: दिल्ली में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों का पुलिस पर आरोप

Delhi Suicide Case: दिल्ली में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में मृतक के परिजन ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।

By :  sapnalata
Updated On 2025-07-13 18:11:00 IST

मुंबई में कर्ज से परेशान ओला ड्राइवर ने किया सुसाइड; कंपनी पर गंभीर आरोप 

Delhi Suicide Case: दिल्ली रणहौला के नंगली विहार में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक सफाईकर्मी के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता था। पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।   

मृतक पर लगा था चोरी का आरोप
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कमलदेव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कमलदेव को द्वारका के आईपी यूनिवर्सिटी के जरिए कॉन्ट्रैक्ट पर सफाईकर्मी की जॉब मिली थी। मृतक के रिश्तेदार राजू साह ने बताया कि कंपनी की एक महिला ने कमलदेव पर चोरी करने का आरोप लगाया था। महिला  का आरोप था कि कमलदेव ने कंपनी के दूसरे साथियों के साथ मिलकर उसके सोने के गहने चुरा लिए हैं।
इस मामले को लेकर महिला ने कमलदेव के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद कमल को द्वारका नॉर्थ थाना की पुलिस वीरवार पूछताछ के लिए थाने ले गई और उसी दिन शाम को पुलिस ने कमलदेव को छोड़ दिया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह कमलदेव का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस पर लगाया आरोप
इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान कमलदेव के साथ गलत व्यवहार किया है। इसके अलावा कमलदेव पर थर्ड डिग्री का भी इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से कमलदेव ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में   रणहौला थाने की पुलिस टीम सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

Tags:    

Similar News