Delhi Power Cut: 12 जुलाई को 40 से ज्यादा इलाकों में बत्ती गुल, देखें शेड्यूल

Delhi Power Cut: दिल्ली में 12 जुलाई को बिजली कटौती की सूचना दी गई है। इसके अनुसार 40 से ज्यादा इलाकों में घंटों बत्ती गुल रहेगी। इसमें अधिकतर बवाना और नरेला के इलाके प्रभावित रहेंगे।

Updated On 2025-07-28 19:14:00 IST

दिल्ली में बिजली कटौती

Delhi Power Cut: पूरे देश में बारिश हो रही है, जिसके कारण मौसम थोड़ा खुशनुमा बना हुआ है। इसी तरह दिल्ली में भी बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दिल्ली के बहुत से इलाकों में बारिश के साथ ही बिजली भी चली जाती है। इस तरह से बिजली कटौती तो आकस्मिक है, लेकिन बहुत से इलाकों में सुनियोजित तरीके से मेंटेनेंस कारणों के लिए बिजली कटौती की जाती है।

इसके लिए बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर ने लिस्ट शेयर कर जानकारी दी है। इस लिस्ट में बताया गया है कि मेंटेनेंस कारणों से दिल्ली के 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। साथ ही ये भी बताया गया है कि ये कटौती कितने बजे से कितने बज तक रहेगी? आइए चेक करते हैं लिस्ट...

बवाना के इन इलाकों में कटेगी बिजली

  • बवाना सेक्टर 1 के ए और बी ब्लॉक में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 6 घंटे बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 1 के बी और सी ब्लॉक में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 4 घंटे बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 1 के ए ब्लॉक में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 1 के आई ब्लॉक में दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 2 घंटे बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 2 के जी ब्लॉक में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 4 घंटे बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 3 के सी ब्लॉक में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 4 घंटे बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 5 के C, D और E ब्लॉक में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 6 घंटे बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 5 के एन ब्लॉक में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटेगी।
  • बवाना सेक्टर 5 के N-1 ब्लॉक और I-1 ब्लॉक में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी।

नरेला के इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल

  • नरेला के ए ब्लॉक प्लॉट नंबर 96 से 139 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे के लिए बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के ए ब्लॉक प्लॉट नंबर 305 से 331 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे के लिए बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के ए ब्लॉक प्लॉट नंबर 1 से 34 तक सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक दो घंटे के लिए बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के सी ब्लॉक प्लॉट नंबर 462 से 483 तक सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक दो घंटे के लिए बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के डी ब्लॉक के प्लॉट नंबर 1501 से 1521 और 1645 से 1651 तक दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के आई ब्लॉक प्लॉट नंबर 2022 से 2098 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे के लिए बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के जे ब्लॉक के प्लॉट नंबर 3280 से 3291 और 3227 से 3241 तक दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के जे ब्लॉक के प्लॉट नंबर 2800 से 2809 और 2870 से 3012 तक दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बत्ती गुल रहने वाली है।
  • नरेला के नंगली पूना इलाके में सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक 2 घंटे के लिए बत्ती गुल रहेगी।

इन इलाकों में भी होगी बिजली कटौती

  • वहीं बादली के BIA पार्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 4 घंटों के लिए बिजली कटौती की जाएगी।
  • केशवपुरम के शास्त्री नगर इलाके में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक 1 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी।
  • रोहिणी के जी.डी गोएंका सर्विस स्टेशन में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक 2 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी।
  • पीतमपुरा के ब्लॉक-बी MIA फेज-2 में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी।
  • मंगोलपुरी के सेक्टर 20, पॉकेट-1 में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक 3 घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी।

बता दें कि दिल्ली में पावर मेंटेनेंस कारणों से होने वाली बिजली कटौती को लेकर बिजली वितरण कंपनियां बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर लिमिटेड लोगों को सूचित करती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की आधिकारिक साइट से जानकारी ले सकते हैं। 

Tags:    

Similar News