Christmas 2025: क्रिसमस में दिल्ली के इन इलाकों में बनाएं घूमने का प्लान, मिलेगा यूरोप जैसा फील

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यहां कुछ बेस्ट ऑप्शन दिए गए हैं।

Updated On 2025-12-08 08:00:00 IST

क्रिसमस 2025

Christmas 2025: क्रिसमस से लेकर नए साल तक दिल्ली का माहौल एक अलग ही आनंद देता है। दिल्ली-एनसीआर इस मौसम में अपनी खास रंगत में डूब जाता है। बाजारों की चकाचौंध, जगमगाती लाइट्, मॉल्स में सजे क्रिसमस ट्री, ठंडे मौसम रंग बिरंगे खूबसूरत कपड़े पहने हुए लोग एक साथ मिलकर जश्न का मजा दोगुना कर देते हैं। ऐसे समय में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ शानदार जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी ऐसा कोई प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

साकेत का सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल



क्रिसमस से लेकर नए साल तक सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में अलग ही चहल-पहल देखने को मिलती है। ये मॉल क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए काफी फेमस है। यहां पर मॉल के अंदर ही नहीं बाहर भी बेहद खूबसीरत सजावट की जाती है। अंदर 35 से 50 फुट तक का विशालकाय क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। इसे रेड, ग्रीन, गोल्डन थीम की लाइटिंग लगाई जाती हैं। इन लाइटिंग से इसे रॉयल लुक मिलता है। यहां क्रिसमस पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ न कुछ खास होता है। यहां बच्चों के लिए सांता परेड, लाइव म्यूजिक शो और खास एक्टिविटीज भी होती हैं।

दिल्ली का कनॉट प्लेस



दिल्ली का कनॉट प्लेस यूरोपीय स्ट्रीट लुक के लिए फेमस है। क्रिसमस पर यहां की ब्रिटिश स्टाइल की सफेद इमारतों को रंग बिरंगी लाइट्स से सजाया जाता है। बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री और हर कोने से आती कैरोल सिंगिंग की आवाजें लोगों का मन मोह लेती हैं। अधिकतर लोग यहां पर फोटोज क्लिक कराने और वीडियोज आदि बनाने के लिए कनॉट प्लेस आते हैं।

मजनू का टीला



अगर आप खूबसूरत और छोटी-छोटी स्ट्रीट्स का लुत्फ उठाना चाहते हैं, जो भीड़ से हटकर और शांत होने के साथ ही विदेशी लुक दे, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां रंग-बिरंगी गलियां, छोटे-छोटे तिब्बती, कोरियन कैफे और फेयरी लाइट्स लोगों को काफी पसंद आती हैं। तिब्बती और कोरियन खाने के शौकीन लोगों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है। यहां के छोटे-छोटे कैफे क्रिसमस के लिए काफी तैयारियां करते हैं। दोस्तों और अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।

Tags:    

Similar News