Live Delhi-NCR News Today Update, 18 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की ब्रेकिंग खबरें एक नजर में पढ़ें

Delhi-NCR Today Live News, 18 June 2025: यदि आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां की बड़ी खबरें तुरंत जानना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल में खबरों का लाइव अपडेट जान सकते हैं। यहां आपको राजनीति, क्राइम, योजनाओं, अस्पताल, मेट्रो और फ्लाईओवर आदि से जुड़ी खबरें मिलेंगी।

Updated On 2025-06-18 19:24:00 IST

Live Delhi-NCR News Update,18 June 2025: दिल्ली में आज आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार रात के समय आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 किमी की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

दिल्ली-एनसीआर की ऐसी ही ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। नीचे स्क्रॉल करके पढ़ें आज की तमाम ताजा और अहम खबरें...

Live Updates
2025-06-18 19:01 IST

दिल्ली में वकालत की पढ़ाई करने वाली महिला ने मेड गैंग बनाकर एक घर से 30 लाख रुपए और एक मोबाइल फोन चोरी करा लिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-18 18:56 IST

दिल्ली के मजनू का टीला स्थित बाल सुधार गृह में नाबालिगों के बीच बाथरूम में नहाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक अन्य किशोर ने झगड़ रहे दो में से एक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2025-06-18 18:02 IST

कमल कौर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांघ एवं प्राइवेट पार्ट के पास मिले संदिग्ध निशान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2025-06-18 17:10 IST

दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने वाली यशोभूमि-IGI एयरपोर्ट टनल पर अब 24 घंटे ट्रायल रन शुरू. जानिए ताजा अपडेट

2025-06-18 17:09 IST

दिल्ली में साइबर क्राइम की घटना. फोन चुराकर बैंक अकाउंट कर दिया खाली. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत करें ये काम

2025-06-18 17:07 IST

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कीं. सीएम ने कहा, 'सरकार की जिम्मेदारी कि शिवभक्तों के पांव में न चुभे कांटा'. पढ़ें पूरी खबर

2025-06-18 15:23 IST

दक्षिण दिल्ली पुलिस ने पॉश इलाकों में काम करने वाली महिला चोर को अरेस्ट किया है. उसके पास 50 चाबियां मिली हैं. पढ़ें रोचक खबर

2025-06-18 15:03 IST

दिल्ली में एक लॉ स्टूडेंट ने चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। इस लॉ स्टूडेंट ने 'मेड गैंग' बनाकर घरों में चोरी की साजिश रची और अपनी फ्रेंड को मॉडल टाउन स्थित एक घर में मेड के रूप में रखवा दिया। दो दिन बाद ही वह 30 लाख रुपये चोरी करके चंपत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चोरी की योजना बनाने वाली रजनी (27) सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

2025-06-18 14:24 IST

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन ने निगल लीं दो जिंदगी, निर्माणाधीन अंडरपास में गिरकर दो की मौत, पढ़ें खबर

2025-06-18 13:38 IST

दिल्ली में बीते पांच महीने के दौरान हुए सड़क हादसे लोगों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। बीते पांच महीने में 2235 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं, वहीं इससे 577 लोगों की मौत हुई, जबकि 2187 लोग घायल हुए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Tags:    

Similar News