Delhi Live News Today 25 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 25 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-26 09:53:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की ब्रेकिंग और लेटेस्ट खबरें।

Delhi Live News Today 25 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates
2025-08-25 16:40 IST

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्याकांड मामले ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें निक्की का पति, सास, जेठ और ससुर शामिल हैं। वहीं, अब इस मामले पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का बयान सामने आया है। किरण बेदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आरोपी विपिन (मृतक निक्की का पति) फांसी के लायक है। पढ़ें पूरी खबर... 

2025-08-25 15:12 IST

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर सट्टेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ईस्ट दिल्ली के मधु विहार इलाके में सटोरियों का अवैध धंधा चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने वहां पर छापेमारी कर दी। पुलिस ने छापेमारी में 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। साथ ही सटोरियों के कब्जे से 39,500 रुपये कैश बरामद हुए। पढ़ें पूरी खबर..

2025-08-25 14:06 IST

पुलिस अधिकारियों को पुलिस थानों से गवाही दर्ज करने की अनुमति देने वाले उपराज्यपाल वीके सक्सेना के हालिया आदेश के खिलाफ वकील कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


2025-08-25 13:53 IST

हरियाणा के यूट्यूबर और 'बिग बॉस' विनर एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में 2 अन्य शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों शूटरों को दबोचा है। उनकी पहचान गौरव और आदित्य के रूप में हुई है। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपियों को शाहाबाद डेयरी के पास पकड़ा है। शुरुआती जांच में पता चला कि ये दोनों आरोपी भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है। पढ़ें पूरा मामला...

2025-08-25 13:04 IST

राजधानी दिल्ली में सोमवार को भी जिला अदालतों के वकीलों की हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान वकील विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इससे दिल्ली में कई सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया कि 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से तीस हजारी कोर्ट में विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। ऐसे में रिंग रोड, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड/फ्लाईओवर, राजपुर रोड, शामनाथ मार्ग, लोथियन रोड, कचहरी रोड, जोरावर सिंह मार्ग और हैमिल्टन रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इन सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा, जिससे जाम लगने की संभावना है। पढ़ें पूरी एडवाइजरी...

2025-08-25 13:02 IST

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सैकड़ों किसान इकट्ठे हो रहे हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से किसान जंतर मंतर पहुंच रहे हैं। पीटीआई के मुताबिक, किसानों की इस महापंचायत में सभी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की कानूनी गारंटी के लिए काफी लंबे समय से लंबित मांग पर विचार-विमर्श किया जाएगा। क्या हैं किसानों की मांगे...

2025-08-25 11:28 IST

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार सुबह हरियाणा से निक्की के जेछ रोहित भाटी को गिरफ्तार किया। इसके थोड़े समय बाद आरोपी ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।



2025-08-25 10:40 IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। नोएडा पुलिस ने मृतक निक्की के जेठ रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। निक्की मर्डर केस में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने निक्की के पति विपिन भाटी और सास दयावती को गिरफ्तार किया था। उन दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बता दें कि आरोपी रोहित भाटी निक्की की बड़ी बहन कंचन का पति है। जानें पूरा मामला...

2025-08-25 10:00 IST

पहले एक टाइम था जब लड़की को बोझ समझा जाता था, लेकिन अब समय बदल चुका है। अब बेटी के पैदा होने पर खुशियां मनाई जाती हैं और मिठाइयां बांटी जाती हैं। सरकार ने लड़की के पैदा होने पर उनके अच्छे जीवन निर्वाह के लिए योजना चला रखी है। देश की राजधानी दिल्ली में लाडली योजना के तहत बिटिया के जन्म पर 11 हजार रुपये माता-पिता को दिए जाते हैं। दिल्ली सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पर शगुन देती है। चलिए जानते हैं इस लाडली योजना के बारे में...

2025-08-25 09:31 IST

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले में आरोपी राजेश के साथी तहसीन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तहसीन से पूछताछ करने पर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News