Delhi Live News Today 7 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 7 July 2025: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां होने वाली घटनाओं, वारदातों आदि के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां से खबरों को लाइव देख सकते हैं और यहां से संक्षेप में भी खबरें पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-07-07 19:46:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की आज की लेटेस्ट खबरें।

Live Delhi News Today 7 July 2025: दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।

Live Updates
2025-07-07 19:46 IST

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 पार्क में फव्वारा एक 6 साल का बच्चे की मौत का कारण बन गया। पार्क में मौजूद फव्वारे में बारिश के कारण पानी भर गया था। पास में खेल रहा बच्चा, उसमें गिर गया और उस 6 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। 

2025-07-07 19:05 IST

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग समेत 5 युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, नाबालिग समेत पांच लोगों ने जन्मदिन मनाने के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए एक पैदल जा रहे यात्री पर हमला कर दिया। इन सभी आरोपियों ने मिलकर उसका फोन लूट लिया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। 

2025-07-07 18:33 IST

गुरुग्राम को अपनी पहला मेट्रो नेटवर्क मिलने वाला है। ये शहर के अलग-अलग हिस्सों को आपस में जोड़ेगा। इस मेट्रो कॉरिडोर में कुल 27 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इसका काम तीन चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में 15 स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

2025-07-07 18:30 IST

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की तरफ से दिल्ली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव को एक कड़ा पत्र भेजा है। इस पत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव से शौच महल जैसी टिप्पणियों पर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

2025-07-07 17:00 IST

मंत्री प्रवेश वर्मा और सांसद मनोज तिवारी ने प्रगति मैदान से भैरों मार्ग के बीच बन रही टनल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसका काम जल्द पूरा किया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर...  

2025-07-07 15:54 IST

दिल्ली प्रीमियर लीग में दिखेगा कोहली-सहवाग का जलवा, जानिए किस खिलाड़ी पर लगा कितना दांव? विस्तार से पढ़ें पूरी खबर

2025-07-07 15:53 IST

मंडावली में रिश्तेदार ने की 15 साल के लड़के की हत्या, कांच से उतारा मौत के घाट। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-07 15:52 IST

गुरुग्राम में पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाने। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-07 14:36 IST

आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल' से प्रेरित ठग, मानसी और नंदिनी बनकर करते थे बातें, गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-07 14:03 IST

'एक रात में तीन फिल्में देखती...', दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शेयर किए फिल्मी किस्से। क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

Tags:    

Similar News