Delhi-NCR Today Live News Update, 19 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग खबरें, एक नजर में पढ़ें
Live Delh-NCR News Bulletin 19 June 2025: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां की बड़ी खबरें तुरंत जानना चाहते हैं, तो यहां से आप खबरों का लाइव अपडेट ले सकते हैं। हम इस लाइव कवरेज में राजनीति, क्राइम, योजनाओं, अस्पताल, मेट्रो और फ्लाईओवर आदि से जुड़ी खबरों का ताजा अपडेट दे रहे हैं-
दिल्ली-एनसीआर की 19 जून की ताजा खबरें।
Delhi-NCR Live News Today, 19 June: दिल्ली में गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को दिल्ली में पिछले 8 महीनों में सबसे साफ हवा दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर की ऐसी ही ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। नीचे स्क्रॉल करके पढ़ें आज की तमाम ताजा और अहम खबरें...
कनॉट प्लेस में खुलेगा देश का पहला खादी मॉल, ग्राहकों को मिलेगी AI की मदद. ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में खोले जाएंगे क्रिटिकल केयर ब्लॉक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए दिशानिर्देश. पूरी जानकारी यहां
NDMC एरिया के लोगों के लिए खुशखबरी, प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान पर मिल रहा भारी डिस्काउंट. पूरी खबर पढ़ें
डंपिंग साइट की समस्या को देखते हुए मानेसर नगर निगम क्षेत्र में नई जगह की तलाश की जाएगी, जो आबादी से दूर होगी। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के तहत निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) की दैनिक सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने पुराने कचरे को प्रोसेस करने और नौरंगपुर साइट को खाली करने की भी योजना है।
गुरुग्राम में बारिश को लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के आसपास प्री-मानसून की स्थिति बन रही है, जिसका प्रभाव 20 जून के बाद से दिखाई। विभाग की मानें तो 20 से 22 जून के बीच आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है।
दिल्ली में डरा रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 2 महिलाओं की मौत, कितने एक्टिव मामले? पढ़ें पूरी खबर
फरीदाबाद में वन विभाग और नगर निगम की तोड़फोड़ की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। तोड़फोड़ की कार्रवाई के पांचवें दिन सूरजकुंड रोड स्थित करीब 15 एकड़ भूमि में फैले रिजॉर्ट में तोडफोड़ की गई। इसके अलावा तीन फॉर्म हाउस भी तोड़े गए।
गुरुग्राम में सेक्टर-56 में एक महिला डॉक्टर की कार को गलत दिशा से आ रही अन्य कार ने टक्कर मार दी, इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की, साथ ही उनकी कार का वाइपर भी तोड़ दिया। पुलिस ने सेक्टर-54 निवासी डॉक्टर निहारिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के नरेला में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की मानें, तो इस जेल की डिजाइन पैनॉप्टिकॉन-शैली पर आधारित होगी। इस डिजाइन का उपयोग अंडमान द्वीप समूह की मशहूर ब्रिटिश-युग की सेलुलर जेल में भी किया गया था।
जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ते में मिलेगा प्लॉट, EMI में कर सकेंगे भुगतान, लॉन्च होने जा रही स्कीम. पढ़ें पूरी खबर