Delhi-NCR Today Live News Update, 19 June 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग खबरें, एक नजर में पढ़ें
दिल्ली-एनसीआर की 19 जून की ताजा खबरें।
Delhi-NCR Live News Today, 19 June: दिल्ली में गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को दिल्ली में पिछले 8 महीनों में सबसे साफ हवा दर्ज की गई। दिल्ली-एनसीआर की ऐसी ही ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें। नीचे स्क्रॉल करके पढ़ें आज की तमाम ताजा और अहम खबरें...
Live Updates
- 19 Jun 2025 5:48 PM
कनॉटप्लेस में पहला खादी मॉल
कनॉट प्लेस में खुलेगा देश का पहला खादी मॉल, ग्राहकों को मिलेगी AI की मदद. ज्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें
- 19 Jun 2025 5:46 PM
अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में खोले जाएंगे क्रिटिकल केयर ब्लॉक, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए दिशानिर्देश. पूरी जानकारी यहां
- 19 Jun 2025 5:43 PM
NDMC- प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान पर डिस्काउंट
NDMC एरिया के लोगों के लिए खुशखबरी, प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान पर मिल रहा भारी डिस्काउंट. पूरी खबर पढ़ें
- 19 Jun 2025 4:27 PM
मानेसर निगम क्षेत्र में तलाशी जाएगी नई डंपिंग साइट
डंपिंग साइट की समस्या को देखते हुए मानेसर नगर निगम क्षेत्र में नई जगह की तलाश की जाएगी, जो आबादी से दूर होगी। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के तहत निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) की दैनिक सफाई करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने पुराने कचरे को प्रोसेस करने और नौरंगपुर साइट को खाली करने की भी योजना है।
- 19 Jun 2025 4:24 PM
गुरुग्राम में इस तारीख से होगी झमाझम बारिश
गुरुग्राम में बारिश को लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के आसपास प्री-मानसून की स्थिति बन रही है, जिसका प्रभाव 20 जून के बाद से दिखाई। विभाग की मानें तो 20 से 22 जून के बीच आसपास के क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है।
- 19 Jun 2025 2:45 PM
दिल्ली में कोरोना से 24 घंटे में 2 की मौत
दिल्ली में डरा रहा कोरोना, पिछले 24 घंटे में 2 महिलाओं की मौत, कितने एक्टिव मामले? पढ़ें पूरी खबर
- 19 Jun 2025 1:28 PM
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन जारी
फरीदाबाद में वन विभाग और नगर निगम की तोड़फोड़ की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। तोड़फोड़ की कार्रवाई के पांचवें दिन सूरजकुंड रोड स्थित करीब 15 एकड़ भूमि में फैले रिजॉर्ट में तोडफोड़ की गई। इसके अलावा तीन फॉर्म हाउस भी तोड़े गए।
- 19 Jun 2025 1:21 PM
महिला डॉक्टर की कार को मारी टक्कर, फिर तोड़े वाइपर?
गुरुग्राम में सेक्टर-56 में एक महिला डॉक्टर की कार को गलत दिशा से आ रही अन्य कार ने टक्कर मार दी, इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की, साथ ही उनकी कार का वाइपर भी तोड़ दिया। पुलिस ने सेक्टर-54 निवासी डॉक्टर निहारिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- 19 Jun 2025 1:11 PM
नरेला में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल
दिल्ली के नरेला में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों की मानें, तो इस जेल की डिजाइन पैनॉप्टिकॉन-शैली पर आधारित होगी। इस डिजाइन का उपयोग अंडमान द्वीप समूह की मशहूर ब्रिटिश-युग की सेलुलर जेल में भी किया गया था।
- 19 Jun 2025 1:06 PM
जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ते में मिलेगा प्लॉट
जेवर एयरपोर्ट के पास सस्ते में मिलेगा प्लॉट, EMI में कर सकेंगे भुगतान, लॉन्च होने जा रही स्कीम. पढ़ें पूरी खबर
