Delhi Foundation Day: दिल्ली स्थापना दिवस पर मिलेगा आधिकारिक लोगो, दिल्लीवालों को मिलेगी नई पहचान

Delhi Foundation Day: दिल्ली सरकार 1 नवंबर को दिल्ली का आधिकारिक लोगो जारी करने वाली है। इस दिन दिल्ली स्थापना दिवस है, जिसके लिए सरकार काफी उत्साहित है।

Updated On 2025-10-26 13:03:00 IST

दिल्ली स्थापना दिवस।

Delhi Foundation Day: 1 नवंबर को दिल्ली स्थापना दिवस है। इस बार का स्थापना दिवस बेहद खास होने वाला है क्योंकि दिल्ली वालों को अपनी नई पहचान मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को दिल्ली का आधिकारिक लोगो जारी किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने दिल्ली दिवस के दिन दिल्ली का आधिकारिक लोगो जारी करने का फैसला लिया है।

इस बारे में सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि पहली बार बनाया जा रहा दिल्ली सरकार का यह लोगो राजधानी की विशिष्ट पहचान को एक नए प्रतीक के रूप में स्थापित करेगा। ये लोगो दिल्ली की आधुनिकता, पारदर्शिता और जन कल्याणकारी शासन का प्रतीक होगा। इस लोगो में दिल्ली की संस्कृति और विकास की झलक नजर आएगी।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही दिल्ली के आधिकारिक लोगो का चयन करने के लिए सीएम रेखा ने एक विशिष्ट समिति का गठन किया था। शनिवार को सीएम की अध्यक्षता में इस समिति की बैठक हुई। इसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ ही मुख्य सचिव राजीव वर्मा और विशेषज्ञ समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक में उन सभी लोगो पर विचार किया गया, जो समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए थे।

इस बारे में सीएम रेखा ने कहा कि जल्द ही एक और बैठक करके दिल्ली का आधिकारिक लोगो फाइनल किया जाएगा। इस लोगो को 1 नवंबर को दिल्ली स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा। इसके बाद वो लोगो दिल्ली की स्थायी पहचान बन जाएगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार इस लोगो के लिए काफी उत्साहित है। दिल्ली को एक सशक्त ब्रांड के रूप में स्थापित करना ही इस पहल का उद्देश्य है।

Tags:    

Similar News