Vande Mataram Controversy: कांग्रेस पर हमलावर हुए मनोज तिवारी, लगाए वंदे मातरम के टुकड़े करने के आरोप
इन दिनों संसद में वंदे भारत को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी ने वंदे भारत के 150 साल पूरे होने पर चर्चा की शुरुआत की।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी।
Vande Mataram Controversy: संसद में वंदे भारत को लेकर चर्चा जारी हो गई। इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी कांग्रेस पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने वंदे भारत के 150 साल पूरे होने पर संसद में चर्चा शुरू की। पीएम का ये करना इस देश की आंखें खोलने वाला है। सोचने वाली बात है कि जब पीएम मोदी ने वंदे मातरम पर चर्चा करना शुरू किया, तो विपक्ष की तरफ से सन्नाटा छा गया।
मनोज तिवारी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार से कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के विरोध के बाद वंदे मातरम पर समझौता कर लिया। इसके बाद वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए गए। उस समय कांग्रेस के जो प्रधानमंत्री कैंडिडेट थे। जिस तरह से उन लोगों ने वंदे मातरम के टुकड़े किए, वही बाद में भारत के टुकड़े करने का विषय बने।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वंदे मातरम आज भी भारतीयों को साथ में जोड़ता है। वंदे मातरम आज भी दुनिया में भारतीय संस्कृति का, भारत के गौरव का एक सूत्र वाक्य बना हुआ है। इन लोगों ने उस वंदे मातरम में भी काट-छांट कर दी। आज इस पर चर्चा की जा रही है। इशके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करते हैं।
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ये बेहद दुख की बात है कि अब कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम की चर्चा में विपक्ष के नेता का न आना वंदे मातरम और देश के खिलाफत की बात है। देश के लोग इसका अनुभव कर सकते हैं।
वहीं लोकसभा में वंदे मातरम पर बहस के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण पर मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर आज संसद में जो चर्चा हो रही है, उसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं।