K9 रोलो शहीद: CRPF जवानों के साथ ऑपरेशन से लौटते वक्त गई जान, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

CRPF के K9 डॉग रोलो की मधुमक्खियों के हमले से मौत के बाद जवानों ने उसे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-05-16 15:23:00 IST

CRPF के K9 डॉग रोलो की मधुमक्खियों के हमले से मौत के बाद जवानों ने उसे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी


लीलाधर राठी-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात CRPF की 228वीं बटालियन के जवानों ने अपने बहादुर साथी K9 डॉग रोलो को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। रोलो हाल ही में एक ऑपरेशन से लौटते वक्त मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया था।

एनाफिलेक्टिक शॉक से हुई मौत
K9 डॉग रोलो और उसका हैंडलर एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे, तभी उन पर अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा। डॉग को कई डंक लगे जिससे उसे एनाफिलेक्टिक शॉक आया और उसकी मौत हो गई। 

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
रोलो ने अपनी सेवा के दौरान कई बार जवानों के साथ नक्सल ऑपरेशन में भाग लिया था। उसकी बहादुरी और सेवा को याद करते हुए, CRPF जवानों ने सैल्यूट के साथ अंतिम संस्कार किया और उसकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags:    

Similar News

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

एक मांग एक मंच अभियान के दूसरे चरण का शंखनाद: संगठन ने 80 माह का एरियर्स और देय तिथि से डीए तत्काल देने की रखी मांग

जगदलपुर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती: युवाशक्ति को चेतना से जोड़ने का आह्वान बना कार्यक्रम का केंद्रीय भाव

गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक: सीएम साय बोले- जनजातीय विकास को इससे मिलेगी गति