रविवि का कारनामा: 70 अंकों की परीक्षा में छात्र को दे दिए 74 नंबर

पं. रविशंकर शुक्ल विवि द्वारा एक बड़ी लापरवाही परीक्षा कार्य में सामने आई है। इस बार विश्वविद्यालय ने किसी छात्र को परीक्षा में त्रुटिवश फेल नहीं किया है।

Updated On 2025-05-22 11:27:00 IST

पं. रविशंकर शुक्ल विवि (फाइल फोटो)

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विवि द्वारा एक बड़ी लापरवाही परीक्षा कार्य में सामने आई है। इस बार विश्वविद्यालय ने किसी छात्र को परीक्षा में त्रुटिवश फेल नहीं किया है बल्कि उसे कुल अंकों से भी अधिक अंक प्रदान कर दिए हैं। मामला विश्वविद्यालय अध्ययनशाला के अंतर्गत लॉ डिपार्टमेंट का है। यहां बीएएलएलबी में अध्ययनरत छात्र को 70 अंकों की परीक्षा में 74 अंक प्रदान कर दिए गए हैं। छात्र ने जब अपने परिणाम देखे तो वह स्वयं भी असमंजस में आ गया। परिणाम लेकर जब वह अधिकारियों के पास पहुंचा तब विश्वविद्यालय को अपनी गलती पता चली। इस पूरे मामले के बाद विश्वविद्यालय की मूल्यांकन प्रणाली को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

तकनीकी त्रुटि
पूरे मामले पर विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि तकनीकी त्रुटि के कारण ऐसा हुआ है, जिसे अब सुधार लिया गया है। परिणाम जारी किए जाने के बाद विवि द्वारा इसे अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। छात्रों की अंकसूची प्रिंट नहीं हुई है। ऑनलाइन जो परिणाम अपलोड किए गए हैं, उसमें ही तकनीकी त्रुटि के कारण कुल अंक से प्राप्त अंक अधिक प्रदर्शित हो गया। छात्र की शिकायत के बाद इसकी जांच कराई गई है। उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन में जो अंक मिले हैं, उस वास्तविक अंक के आधार पर छात्र के परिणाम तैयार किए गए हैं।

Tags:    

Similar News

पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक: सीएम साय बोले- स्थानीय जरूरतों और जनआकांक्षा के अनुरूप मंजूर होंगे विकास कार्य

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी: सीएम साय बोले- इससे छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

बलौदा बाजार में वृद्धा के साथ घिनौनी हरकत: शहर में हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया