बलौदा बाजार में वृद्धा के साथ घिनौनी हरकत: शहर में हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया

बलौदा बाजार में वृद्धा के साथ अनैतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Updated On 2026-02-06 18:52:00 IST

पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां 64 वर्षीय अस्वस्थ वृद्धा के साथ अनैतिक कृत्य किए जाने के आरोप दो लोगों पर लगे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, चलने-फिरने में असमर्थ वृद्धा के साथ कथित रूप से घिनौना और अमानवीय कृत्य किए जाने की खबर से लोगों में आक्रोश है। मामले में महिला के मकान मालिक मोहन दास पंजवानी और एक अन्य आरोपी श्याम यादव, निवासी नयापारा, आज़ाद चौक के नाम सामने आए हैं।

एक ही परिसर में निवासरत थे पीड़िता और आरोपी
घटना शुक्रवार 6 फरवरी की बताई जा रही है। पीड़िता उसी परिसर में रहती थी, जहां आरोपी भी निवासरत थे। मामले की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और पुलिस ने संज्ञान लिया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News

पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक: सीएम साय बोले- स्थानीय जरूरतों और जनआकांक्षा के अनुरूप मंजूर होंगे विकास कार्य

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी: सीएम साय बोले- इससे छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति