छत्तीसगढ़ में बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई: याचिकाओं पर 6 क्षेत्रों में ऑनलाइन और रायपुर में ऑफलाइन होगी, CSERC का शेड्यूल जारी
छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों की ARR और टैरिफ याचिकाओं पर 17-20 फरवरी को छह क्षेत्रों में ऑनलाइन और रायपुर में ऑफलाइन सार्वजनिक सुनवाई तय की है।
बिजली विभाग, रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन (CSERC) ने राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर वार्षिक राजस्व आवश्यकता (ARR), True-up, टैरिफ निर्धारण तथा कैपिटल इन्वेस्टमेंट प्लान (CIP) से जुड़ी याचिकाओं पर सार्वजनिक सुनवाई की घोषणा की है। आयोग 17 और 18 फरवरी को छह क्षेत्रों में ऑनलाइन तथा 19-20 फरवरी को रायपुर में ऑफलाइन सुनवाई आयोजित करेगा।
सभी याचिकाओं का विवरण प्रकाशित
राज्य की बिजली कंपनियों- CSPGCL, CSPTCL, CSPDCL और CSLDC ने वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की ARR और 2024-25 के True-up से संबंधित याचिकाएं दायर की हैं। इनमें से CSPGCL ने अपने स्मॉल/मिनी हाइड्रो प्लांट्स के लिए अलग टैरिफ याचिका भी पेश की है, जबकि CSPDCL ने जुलाई 2025 के टैरिफ आदेश की समीक्षा याचिका भी दाखिल की है। सभी याचिकाओं का सारांश क्रमशः 17, 21 और 31 जनवरी को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जा चुका है। ये याचिकाएं आयोग की वेबसाइट और संबंधित कंपनियों की वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं।
Capital Investment Plan (CIP) भी दाखिल
चारों कंपनियों द्वारा वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक के लिए कैपिटल इन्वेस्टमेंट प्लान (CIP) की स्वीकृति हेतु भी अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की गई हैं। ये योजनाएं आगामी वर्षों में बिजली उत्पादन, प्रसारण और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने से संबंधित हैं।
6 क्षेत्रों में ऑनलाइन सार्वजनिक सुनवाई
आयोग ने CSPDCL के छह क्षेत्रों- दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायगढ़ में क्षेत्र-वार ऑनलाइन सुनवाई का शेड्यूल तय किया है।
सुनवाई कार्यक्रम (17–18 फरवरी 2026)
- दुर्ग - 17 फरवरी, 10:30 AM – 12:00 PM
- बिलासपुर - 12:00 PM – 1:30 PM
- राजनांदगांव - 3:00 PM – 4:30 PM
- अंबिकापुर - 18 फरवरी, 10:30 AM – 12:00 PM
- जगदलपुर - 12:00 PM – 1:30 PM
- रायगढ़ - 3:00 PM – 4:30 PM
प्रत्येक क्षेत्र के CSPDCL दफ्तर में ऑनलाइन सुनवाई हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था की गई है।
रायपुर में ऑफलाइन सार्वजनिक सुनवाई
आयोग 19 और 20 फरवरी को रायपुर स्थित कोर्ट रूम में उपभोक्ता श्रेणीवार प्रत्यक्ष सुनवाई भी करेगा।
19 फरवरी 2026
- कृषि एवं कृषि संबंधित श्रेणी - 12:00 PM – 1:30 PM
- घरेलू उपभोक्ता - 2:30 PM – 4:00 PM
- गैर-घरेलू - 4:00 PM – 5:30 PM
20 फरवरी 2026
- नगर निकाय, ट्रेड यूनियन और अन्य - 12:00 PM – 1:30 PM
- लो वोल्टेज उद्योग - 2:30 PM – 4:00 PM
- हाई वोल्टेज श्रेणी - 4:00 PM – 5:30 PM
इच्छुक व्यक्ति अपने सुझाव/आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रस्तुति देने के इच्छुक व्यक्तियों को पूर्व सूचना सचिव, CSERC को देनी होगी।