नड्डा आएंगे रायपुर : शुक्रवार को सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित जनसभा को करेंगे संबोधित 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड़्डा शुक्रवार को रायपुर आएंगे। वे छततीसगढ़ में भाजपा की सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-12-12 19:02:00 IST
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को राजधानी रायपुर आएंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित आमसभा को वे संबोधित करेंगे। 

बताया जा रहा है कि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे पहुंचेंगे रायपुर। 3:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित सभा स्थल में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर सानी प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे। 

Similar News

महानदी की सफाई पर विधायक साहू के प्रयास तेज: अंतरजिला बैठक में शीघ्र काम शुरू करने पर बनी सहमति

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

एक मांग एक मंच अभियान के दूसरे चरण का शंखनाद: संगठन ने 80 माह का एरियर्स और देय तिथि से डीए तत्काल देने की रखी मांग

जगदलपुर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती: युवाशक्ति को चेतना से जोड़ने का आह्वान बना कार्यक्रम का केंद्रीय भाव

गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए EXCLUSIVE VIDEO