CG की बड़ी खबरें : महिला ने बच्ची की कर दी बेदम पिटाई, बिरनपुर में चाकूबाजी, थम नहीं रहा सियार का आतंक 

अंबिकापुर जिले में एक दबंग महिला का वीडियो का जमकर वायरल हो रहा है। कवर्धा जिले के ग्राम बिरनपुर खुर्द में हुई दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Updated On 2024-09-28 17:35:00 IST
आज की बड़ी खबरें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शनिवार की बड़ी खबरें

महिला ने बच्ची की कर दी बेदम पिटाई 

अंबिकापुर जिले में एक दबंग महिला का वीडियो का जमकर वायरल हो रहा है। जहां महिला बेरहमी के साथ बच्ची की पिटाई करती नजर आ रही है। वहीं पिता बच्ची को नहीं मारने की गुहार लगा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

बिरनपुर में चाकूबाजी 

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम बिरनपुर खुर्द में हुई दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक रोहित साहू के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

थम नहीं रहा सियार का आतंक 

छत्तीसगढ़ के लोरमी में सियार ने एक बार फिर 3 ग्रामीणों के पर हमला कर दिया है। हमले में तीनों लोग घायल हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। लगातार सियार के हमले से वन विभाग में हडकंप मच गया है। अब तक 9 से ज्यादा ग्रामीणों को सियार अपना शिकार बना चुका हैं। वहीं लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर... 

कांकेर में 4 जगह NIA का छापा 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में NIA ने छापा मारा है। NIA की टीम ने स्थानीय पत्रकार के निवास पर छापा मारा है। पुलिस की टीम नक्सल मामलों में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। सुबह से 4 अलग-अलग जगहों पर NIA ने छापा मारा है। मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर... 

Similar News