जनादेश परब में शामिल हुए नड्डा: बोले- कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी थी, हमारी सरकार आपसे किये वादे निभा रही है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को जांजगीर में जनादेश परब में शामिल हुए। श्री नड्डा ने सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।

Updated On 2025-12-22 18:48:00 IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते भाजपा के नेता  

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को जांजगीर में जनादेश परब में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ महतारी की जय के साथ श्री नड्डा ने सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई। दो साल का समय निरंतर सेवा और सुशासन का रहा। मैं माता कौशल्या की मातृभूमि शिवरीनारायण को नमन करता हूं। जांजगीर ऐसी भूमि है, जहां विकास की अपार संभावना है। मैं चुनाव के समय आया था, आपने भरपूर आशीर्वाद दिया था। पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी, कुशासन चल रहा था, नक्सलवाद के साथ समझौता था। जनता ने ऐसी सरकार उखाड़ फेंका, मैं आपको बधाई देता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि, सीएम विष्णुदेव साय सरकार दो साल का रिपोर्ट कार्ड रख रही है। हम आज कह सकते हैं जो‌ कहा वह किया। हमारी सरकार ने जो नहीं कहा था वह भी पूरा किया। सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हमारी सरकार ने सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित किया। हमारी सरकार गांव, गरीब, सोशित वंचितों के लिए काम करती है। मुझे खुशी है 32 हजार सरकारी नियुक्तियां। इस सरकार में युवाओं की नौकरी पर्ची या सिफारिश पर नहीं लगेगी। पारदर्शी तरीके से सरकार में युवाओं को नौकरी मिलेगी। हमारे 24 अर्बन बॉडी नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण कर रहे हैं। अन्नदाता किसानों को 3716 करोड़ बगैर दिए भूपेश बघेल चले गए थे। हमारी सरकार ने एक माह के भीतर 3716 करोड़ की राशि किसानों को दी। इसीलिए हम कहते हैं जो कहा वह किया, जो नहीं कहा वह भी पूरा किया। 1.2 लाख करोड़ रुपए की राशि किसानों के खाते में अंतरित हुआ। 

हमारी सरकार ने नक्सलवाद को किया खत्म
श्री नड्डा ने आगे कहा कि, नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। इस संकल्प के लिए मैं सरकार को बधाई देता हूं। झीरम में कांग्रेस के लोग अपने ही लोगों को मरवाने नक्सलियों से संपर्क कर रहे थे। घोड़ा अगर घास से दोस्ती करेगा तो खाएगा क्या? आज हमारी सरकार ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया है। कांग्रेस की सरकार नक्सलियों से दोस्ती करती थी समझौता करती थी, जो सरकार नक्सलियों से समझौता करेगी वह खात्मा कैसे करेगी। हमारी सरकार में बड़े नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए सरेंडर कर रहे हैं।

सीएम साय ने जेपी नड्डा का किया स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है कि, जेपी नड्डा यहां आए हैं। हमारी सरकार की सफलतम दो वर्ष पूरा होने पर बधाई। 3 करोड़ जनता की ओर से जेपी नड्डा का स्वागत करते हैं। प्रदेश प्रभारी के रूप में भी उनका मार्गदर्शन हमें मिला। आज हम प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं। मोदी की गारंटी पर विश्वास कर भाजपा की सरकार बनाई। कांग्रेस के 5 साल में भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। छत्तीसगढ़ आज हमारी सरकार सभी वर्गों से किया वादा निभा रही है।

दो वर्षों में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए- किरण सिंहदेव
BJP के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, सीएम विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन के दो साल पूरे हुए। इन दो वर्षों में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। भाजपा की सरकार ने बेहद सफल दो वर्ष पूरे किए हैं। आज हमारी सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड रखने जा रही है। 

पीएम मोदी के किए वादे हो रहे पूर्ण- डिप्टी विजय सीएम शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बड़े वादे किए थे प्रधानमंत्री आवास देंगे और नक्सलवाद समाप्त होगा। CM ने पहले कैबिनेट में 18 लाख आवास स्वीकृत किए। आज छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का समापन हो रहा है। 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त होगा।

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जेपी नड्डा का किया स्वागत
वहीं वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की कोसा, कांसा और कंचन की धरती पर जेपी नड्डा का स्वागत करते हैं। छत्तीसगढ़ महतारी का आशीर्वाद है, हमारे पूर्व प्रभारी जेपी नड्डा अध्यक्ष हैं। हमारे वर्तमान प्रभारी नितिन नबीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। जेपी नड्डा के नेतृत्व में BJP ने लगातार चुनाव जीता है, नक्सलवाद समाप्त करते हुए बस्तर के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आज छत्तीसगढ़ में दो साल के कार्यकाल का हम रिपोर्ट कार्ड रख रहे हैं। ज्ञान और गति की अवधारणा के साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ बना रहे हैं। 

Tags:    

Similar News