haribhoomi hindi news
लोरमी में  सियार ने तीन ग्रामीणों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया है। अब तक 9 से ज्यादा ग्रामीणों को सियार अपना शिकार बना चुका हैं।

राहुल यादव- लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी में सियार ने एक बार फिर 3 ग्रामीणों के पर हमला कर दिया है। हमले में तीनों लोग घायल हो गए है। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। लगातार सियार के हमले से वन विभाग में हडकंप मच गया है। अब तक 9 से ज्यादा ग्रामीणों को सियार अपना शिकार बना चुका हैं। वहीं लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है। 

दरअसल यह पूरी घटना एटीआर के बफर क्षेत्र के वनक्षेत्र क्षेत्र डंगनिया का है। जहां पर सरसोहा में सियार ने 3 ग्रामीणों के पर हमला कर दिया है। हमले से तीनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं खुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज किया गया। वहीं सियार दो पुरूष और एक महिला के ऊपर हमला कर चुका है। सुदूर वनाचंल में एक बार फिर से सियार के हमले से भय का माहौल बन गया है।

लगातार बढ़ रहा सियार का आतंक 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डंगनिया निवासी नवरंग बैगा सहित 18 लोग मुंगेली न्यायालय गए थे। वहां से वापस लौटने के समय चकदा नाला में रात के पास करीब 8.30 बजे सियार ने हमला कर दिया। वहीं जंगल से लकड़ी लेकर लौटने के दौरान मुकेश बैगा को भी घायल कर दिया। जबकि छठी कार्यक्रम से लौट रही महिला को भी खोखरनाला के पास हमला कर घायल कर दिया। ग्राम खुड़िया, दुल्लापुर और दरवाजा में लगभग 9 से अधिक ग्रामीणों पर सियार के हमले शिकायत मिली है। 

jackal attack
हमले में घायल ग्रामीण

इसे भी पढ़ें...टीआई राकेश चौबे बर्खास्त : गर्ल्स हास्टल में हंगामा

लोगों में दहशत का माहौल 

एटीआर के सुदूर वनाचंल में सियार के हमले के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। कुछ दिनों पहले पशु चिकित्सक डॉ चंदन ने सियार को पकड़ने के लिए पिंजड़े में मुर्गा को चारा बनाकर रखा था। लेकिन इसके बाद भी सियार पिंजड़े में नहीं फंसा। सियार को रैबीज इन्फेक्शन होने का भी अंदेशा लगाया जा रहा था। रेंजर क्रिस्टोफर खुजूर ने बताया की गांव में मुनादी कराई जा रही है। 

7