मैनपाट महोत्सव : सीएम साय बोले- यहां पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे

मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। पर्यटन विकास के लिए यहां हर साल मैनपाट महोत्सव का आयोजन होता है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-02-23 19:05:00 IST
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मैनपाट महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैनपाट में पर्यटन को और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि, सरगुजा ने भाजपा को 14 सीट पर जीत दिलाई है। सरकार बनने के 72 दिनों के भीतर ही मोदी की गारंटी को पूरा करना शुरू कर दिया गया है। अब लोगों को पक्का मकान मिलना शुरू हो जायेगा। धान के बोनस का बकाया राशि मिल गया है, रिकार्ड तोड़ धान की खरीदी हुईं है। 3100 रुपए के हिसाब से बाकी रुपये एकमुश्त दिया जायेगा, इसकी व्यवस्था कर ली गई है। इस सीजन में 5500 प्रति बोरा तेदूपत्ता की खरीदी होगी, गैस पर भी आने वाले दिनों में सब्सिडी मिलेगी। 

नर्मदापुर में 415 फ़ीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, भगवान श्री राम हमारे भांजा हैं। इसलिए राम जी का सरकार दर्शन करा रही है। नर्मदापुर में झंडा पार्क का निर्माण किया जायेगा, 415 फ़ीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा, इसके लिये एक करोड़ दिया जायेगा। मैनपाट महोत्सव के लिए 50 लाख हर साल दिया जायेगा। वहीं सरपंचों ने काम पास कराने दिया है, सब पास हो जायेगा।

मुख्यमंत्री जी आपका मैनपाट में 'टेसीडेलेट' है

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मैनपाट की धरती में बसे तिब्बती बच्चों ने 'टेसीडेलेट' यानी आत्मीय स्वागत किया। स्वागत बेहद पारम्परिक तौर पर की गई। गेंहू-सत्तू और दूध से स्वागत करते हुए तिब्बती सेटलमेंट कम्यूनिटी के श्रीमती सेवान यांश, संबोध के साथ कक्षा तीसरी में अध्ययनरत श्री जेनॉलन व कक्षा दूसरी की छात्रा नेमसेल भी थी। 

 

Similar News

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

एक मांग एक मंच अभियान के दूसरे चरण का शंखनाद: संगठन ने 80 माह का एरियर्स और देय तिथि से डीए तत्काल देने की रखी मांग

जगदलपुर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती: युवाशक्ति को चेतना से जोड़ने का आह्वान बना कार्यक्रम का केंद्रीय भाव

गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक: सीएम साय बोले- जनजातीय विकास को इससे मिलेगी गति