भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन : कुकरेल मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल के निरीक्षण में सक्रिय सदस्यों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-04-10 14:10:00 IST
भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

गोपी कश्यप - नगरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल के निरीक्षण में वन विश्राम गृह, बनरौद में सक्रिय सदस्यों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले और मंडल स्तर के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष शशि पवार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री और सिहावा की पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगरी मोहन नाहटा, जनपद अध्यक्ष नगरी महेश गोटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुकरेल टेलेश्वर सिंह ठाकुर, वर्तमान मंडल अध्यक्ष कुकरेल संजय मरकाम, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, पूर्व जनपद अध्यक्ष नगरी दिनेश्वरी नेताम, जनपद सदस्य चंद्रकला साहू, कलावती मरकाम, रितु साहू, रामकुंवर मंडावी उपस्थित रहे। 

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन HARIBHOOMI

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश प्रजापति, टिकेश्वर साहू, अजय यादव, सुरेंद्र राज ध्रुव, आशाराम ओटी, श्यामाचरण मंडावी, सदाराम यादव, वासुदेव साहू, भोज सोनवानी, शत्रुघ्न साहू, वरुण देव नेताम, इंदल प्रजापति सहित कुकरेल मंडल के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस सम्मेलन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्य को सशक्त करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रियता को और बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला।

Similar News