डॉ. चरणदास महंत का विवादित बयान : टंकराम बोले- बौखलाए हुए हैं...बैज ने कहा- नेताओं को डराया-धमकाया जा रहा

पीएम और उद्योगपति नितिन नबीन के खिलाफ विवादित बयान के बाद से छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल आ गया है। राजस्व मंत्री टंकराम ने कहा कि, कांग्रेस के लोग बौखलाए हुए हैं।

Updated On 2024-04-03 13:07:00 IST
Tankaram Verma and Deepak Baij

रायपुर- नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पीएम मोदी और उद्योगपति नितिन नबीन के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर सियासी पारा थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बाद एक मंत्री और नेता डॉ. चरणदास महंत के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रियां देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने डॉ. चरणदास महंत पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के लोग पूरी तरह बौखलाए हुए हैं। उनको पता है कि, छत्तीसगढ़ में उनकी हालत खराब है। 11 सीटों में उन्हें एक भी सीटें मिलने वाली नहीं है। 

करोड़ों के कर्ज पर बोले टंकराम 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लगातार कर्ज को लेकर कांग्रेस हमलावर होती आई है। कर्ज लिए उसका सकारात्मक असर दिख रहा है। हमने किसानों, माताओं और विकास के लिए कर्ज लिया है। दो साल का बोनस दिया है, इसके साथ ही महतारी वंदन की राशि दी है। 18 लाख PM आवास की राशि दी गई है। हमारे सरकार में कर्ज का पैसा दिख रहा है। कांग्रेस कर्ज लेती थी तो पैसा नजर भी नहीं आता था। 

PCC चीफ ने नेताओं को डराने-धमकाने का लगाया आरोप

PCC चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में राजस्व मंत्री टंकराम ने कहा कि, कांग्रेस की स्थिति छत्तीसगढ़ में बहुत ज्यादा खराब है। कांग्रेस के नेताओं के बीच आंतरिक कलह भी है। लोग समझ रहे हैं, कांग्रेस में भविष्य नहीं है। लोग डूबती नैया को छोड़, BJP की शरण में आ रहे हैं। 

प्रचार अभियान लगातार जारी है

मंत्री टंकराम ने कहा कि, सभी सीटों पर BJP का प्रचार अभियान लगातार जारी है। सभी स्थानों में BJP को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हमारे पास बताने के लिए उपलब्धियां हैं। कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है। सभी जगह BJP प्रत्याशियों को समर्थन मिल रहा है। 

राज्य सरकार का वित्तीय प्रबंधन ठीक नहीं है- बैज 

छग में कर्ज को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, राज्य सरकार का वित्तीय प्रबंधन ठीक नहीं है। सरकार ने तीन महीने में 16 हजार करोड़ कर्ज लिया है। फिर भी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त नहीं दे पा रही है। बेरोजगारी भत्ता, बंद गोबर खरीदी, गौठान बंद कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ की जनता को कर्ज के बोझ में लाने का कार्य किया जा रहा है। 

लगातार पार्टी से दे रहे इस्तीफे पर बैज क्या बोले 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी लगातार पार्टी से इस्तीफा दे रहें हैं। इस मामले पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस नेताओं को BJP डराने-धमकाने का काम कर रही है। कांग्रेस के लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद BJP को इसका कोई लाभ नहीं होगा। 

कवर्धा में सबसे ज्यादा घटनाएं हो रही हैं 

प्रधानमंत्री पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, गृहमंत्री कवर्धा आ रहे हैं, जहां सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। हमें उम्मीद है कवर्धा में उन घटनाओं का वे जिक्र करेंगे। बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी फिर जनता को छलने आ रहे हैं। बस्तर की जनता भाजपा के छलावे में नहीं आने वाली है। 

Similar News