बलौदा बाजार जिले में 1.50 करोड़ का अवैध धान जब्त: 2.73 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी पूरी

बलौदा बाजार जिले में अवैध धान बिक्री पर प्रशासन की सख्त नजर। अभी तक डेढ़ करोड़ का अवैध धान जब्त किया गया है।

Updated On 2025-12-19 18:46:00 IST

अवैध धान जब्त

कुश अग्रवाल-बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। जिले में संचालित 166 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अब तक 1 लाख 69 हजार पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जा रही है।


जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक 59 हजार किसानों से धान खरीदा जा चुका है, जिसमें कुल 2 लाख 73 हजार मैट्रिक टन धान की खरीदी पूरी हो चुकी है। वहीं, जिले में अवैध धान बिक्री और भंडारण को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

133 प्रकरणों में 6413 क्विंटल धान जब्त
इस कार्रवाई के तहत अब तक जिले में लगभग 133 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 6413 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जप्त धान की कुल कीमत लगभग एक करोड़ 51 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले की सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड टीम का गठन भी किया गया है, जो अवैध धान बिक्री और परिवहन पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Tags:    

Similar News