सीएम साय पहुंचे जशपुर: बोले- दो साल में एक हजार करोड़ से ज्यादा के काम मंजूर हुए
जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में शुक्रवार को सीएम साय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा
अजय सूर्यवंशी- जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर जिले के कुनकरी पहुंचे। सलियाटोली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि, जशपुर को 220 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल, मातृत्व-शिशु चिकित्सालय, कल्याण आश्रम में अत्याधुनिक अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी महाविद्यालय जैसी सौगातें मिली हैं। इनसे जिलेवासियों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
सड़क-पुलों पर 1000 करोड़ से अधिक का निवेश
जिले की 623 सड़कों के लिए 998 करोड़ एवं 22 उच्च स्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ रुपये मंजूर। हाल में 4 प्रमुख सड़कों पर 12.69 करोड़, 4 महत्वपूर्ण पुलों पर 13.69 करोड़ एवं 12 सड़कों पर 41.81 करोड़ की अतिरिक्त स्वीकृति। फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 विकास कार्य की मंजूरी। इनसे ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
शिक्षा एवं पर्यटन को नई गति
करडेगा-फरसाबहार में महाविद्यालय स्थापना, नए स्कूल भवन। मयाली नेचर कैंप, जंबूरी आयोजन एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच मार्ग स्वीकृत। जशपुर वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा है।
विद्युत क्षेत्र में क्रांति
कुनकुरी के हर्राडांड में प्रदेश का 5वां 400 केवी उपकेंद्र एवं 11 नए सब-स्टेशनों से बिजली आपूर्ति सुदृढ़। किसानों को 3100 रुपये/क्विंटल धान खरीदी,धान का बोनस एवं 18 लाख PM आवास की मंजूरी।
कार्यकर्ताओं को विकास प्रचार का आह्वान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, ये उपलब्धियां कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं विकास की जानकारी जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में विधायक गोमती साय, रायमुनी भगत, भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, पूर्व विधायक रोहित साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, कृष्ण कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, मुकेश शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय, दुलदुला जनपद पंचायत अध्यक्ष राजकुमार सिंह, पार्षद अमन शर्मा, मनीष अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।