गौमाता के साथ क्रूरता: भाड़ी गांव में गायों के मुंह पर बांधी गई लकड़ी, ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश

पेंड्रा जिले में गायों के मुंह में लकड़ी बांधने का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

Updated On 2026-02-05 17:08:00 IST

गौ माता के मुँह पर लकड़ी बांधकर क्रूरता

आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत भाड़ी गांव से गौमाता के साथ क्रूरता का एक निंदनीय मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में कई गायों, जिनमें छोटे-छोटे बछड़ों वाली गायें भी शामिल हैं, के मुंह में लकड़ी बांध दी गई थी। मुंह में लकड़ी बंधे होने के कारण गायों को चारा खाने और पानी पीने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि गायों के मुंह में यह लकड़ी लगभग तीन दिन पहले बांधी गई थी, जिससे वे लगातार तड़प रही थीं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
इस अमानवीय कृत्य की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी, उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गौमाता के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा
वहीं, मामले के सामने आने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि, दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। 

Tags:    

Similar News

नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: 1000 किलो एल्यूमिनियम, सैकड़ों पाइप समेत औजार बनाने के सामानों का जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय: सीएम साय ने भखारा, लवन, सकरी और राजकिशोर नगर के लिए दी प्रशासकीय स्वीकृति

कैलाशगिरी शिव मंदिर में दो दिवसीय भक्ति महोत्सव: 14 फरवरी को सुंदरकांड पाठ और 15 को महाशिवरात्रि का आयोजन