कांग्रेस कार्यालय का घेराव : भाजपाइयों ने राहुल और सोनिया गांधी का किया पुतला दहन, भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर की नारेबाजी 

कवर्धा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपाइयों ने राहुल और सोनिया गाँधी का पुतला दहन किया। 

Updated On 2025-04-18 19:02:00 IST
पुतला दहन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता

संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भाजपाइयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सोनिया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। बता दे कि, नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद से ही भाजपा में आक्रोश है। 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम सामने आया है। जिसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपाइयों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया। भाजपाई नेताओं ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला। Full View

कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में फर्क है 

जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है और यह मामला उसकी असलियत को उजागर करता है। वहीं भाजयुमो अध्यक्ष मनीराम साहू ने कहा कि, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े प्रतीक बन चुके हैं। जनता अब कांग्रेस के छलावे में नहीं आने वाली और इस लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ा जाएगा।

Similar News