कुरुद में शिक्षा की नई उड़ान: सिर्री में नए कालेज के लिए 34 पदों की मिली स्वीकृति
छत्तीसगढ़ के कुरुद विधानसभा क्षेत्र में विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से सिर्री में नवीन महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी मिली है। अब 34 पदों की स्वीकृति के साथ इसी सत्र से शिक्षण कार्य होगा प्रारंभ।
पूर्व विधायक अजय चंद्राकर
यशवंत गंजीर - कुरुद। छत्तीसगढ़ के कुरुद विधानसभा क्षेत्र को सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर स्थान दिलाने यहां के क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर अनवरत प्रयासरत है। जिसके परिणाम स्वरूप कुरुद के विकास से जुड़े उनके मांगो को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव की अगुवाई वाली सरकार सांय-सांय पूरा कर रही है। जिसमे सिर्री में नए कॉलेज की स्थापना के बाद इसी सत्र से संचालन शुरू करने विभिन्न 34 पदों की सृजन की भी घोषणा हुई है।
उक्त स्वीकृति मिलने पर इन सभी का माना गया आभार
गौरतलब है कि, जुलाई 2024 में आहूत हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक अजय चंद्राकर ने सिर्री में नए कॉलेज की घोषणा किए जाने की माँग की थी जिसे राज्य सरकार ने पूरा करते हुए 50 लाख रुपए के प्रावधान के साथ कॉलेज की घोषणा की थी। ततपश्चात पुनः विधायक चंद्राकर ने सिर्री महाविद्यालय में शिक्षण सत्र जल्द शुरू करने मुख्य बजट 2024-25 के अनुपूरक बजट में उक्त महाविद्यालय के लिए पद सृजन करने की मांग की थी। जिसे भी राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। अब यहां चौकीदार से लेकर प्राचार्य तक के विभिन्न 34 पद की सृजन की हरी झंडी छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग से मिल चुकी है। उक्त स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिजन गौकरण साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष धमतरी, झागेश्वर ध्रुव पूर्व मंडी अध्यक्ष कुरुद, डॉ लोकेश साहू मंडल अध्यक्ष भाजपा, थानेश्वर तारक, टिकेश्वर चंद्राकर, थानेश्वर साहू, पुष्पेंद्र साहू, चंचल साहू, देवेंद्र साहू आदि ने हर्ष जताकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का आभार माना है।
इन 14 पदनाम के लिए 34 पद होंगे सृजित
विधायक निवास रायपुर से मिली जानकारी अनुसार प्राचार्य अकादमिक लेवल-14 + 2000 विशेष भत्ता के साथ 1 पद, सहायक प्राध्यापक अकादमिक लेवल-10 के लिए 12 पद, ग्रंथपाल अकादमिक लेवल-10 के लिए 1 पद, क्रीडाधिकारी अकादमिक लेवल-10 हेतु 1 पद, प्रयोगशाला तकनीशियन। लेवल-06 के लिए 5 पद, सहायक ग्रेड 1 लेवल-07 के लिए 1 पद, सहायक ग्रेड 2 लेवल-06 के लिए 1 पद,। सहायक ग्रेड 3 लेवल-04 हेतु 1 पद, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर लेवल-06 हेतु 1 पद, प्रयोगशाला परिचारक लेवल-03 हेतु 5 पद, इसी तारतम्य में लेवल -01 के तहत भृत्य, बुक लिफ्टर, स्वच्छक एवं चौकीदार के लिए प्रत्येक हेतु एक-एक पद सृजन की अनुमति प्राप्त हुई है।