सूरजपुर में धरने पर बैठे किसान: गिरदावरी में कई किसानों का रकबा शून्य तो कई का कम दिखाने का आरोप

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए।

Updated On 2025-12-05 17:05:00 IST

किसान नेता शिव भजन मरावी

नौशाद अहमद-सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठ गए। कार्यालय के सामने धान पंजीयन में हो रही भारी गड़बड़ी लेकर प्रदर्शन करने लगे।

किसानों का आरोप है कि, धान पंजीयन में भारी गड़बड़ी हो रही है। कई किसानों की गिरदावरी में रकबा शून्य दिखा दिया गया है। किसान राजस्व रिकॉर्ड सुधारने के लिए महीनों से कार्यालयों का चक्कर लगा रहे है। वन भूमि पट्टा वह राजस्व भूमि दोनों की फसलों की खरीदी की जाए।

सरकारी नहीं मनी बात तो उग्र आंदोलन करेंगे
किसान नेता शिव भजन मरावी ने कहा कि, हमारी हक और सम्मान की लड़ाई है गड़बड़ियां नहीं सुधरीं तो उग्र आंदोलन होगा। आज किसान परेशान है जहाँ जिस जमीन पर 200 क्विंटल धान की खरीदी होती थी। अब वहीं पर 20 क्विंटल ही लिया जा रहा है। किसान जाए तो जाए कहां और धान कहां रखें। अगर हमारी बातों को सरकार नहीं मानती है, तो हम रोड जाम करके और उग्र आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
वहीं किसानों का समर्थन देने पहुँची कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और किसानों की बदहाली के लिए पूरी जिम्मेदार सरकार को बताया है। किसानों की मांग पूरी नही होती है तो आंदोलन की करेंगे।

Tags:    

Similar News

पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया बस्तर का जिक्र: बोले- विकास की धारा अब बस्तर के गांव-गांव तक पहुंच रही

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग: एक युवक की जिंदा जलने से हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद

पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: 10 महीने में ही 5 लाख घर बना लिए, पढ़िए किस जिले में बने सबसे ज्यादा मकान