इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग: एक युवक की जिंदा जलने से हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

जांजगीर चांपा जिले की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने की वजह से एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं अन्य घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है।

Updated On 2026-02-05 21:02:00 IST

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग 

मुकेश बैस- जांजगीर। छत्तीसगढ के जांजगीर- चांपा जिले की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं अन्य घायल को बिलासपुर रेफर किया गया है। इसके साथ ही लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यह घटना बलौदा थाना के राजू इलेक्ट्रॉनिक्स की है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर अचानक दुकान से धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक तुरंत बाहर निकल गए। कुछ ही समय में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच राजकुमार नामक युवक दुकान के अंदर फंसा गया गया और उसकी मौत हो गई। वहीं एक और साथी घायल हो गया है। 

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही बलौदा थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी ने मिलकर आग पर काबू पाने और फंसे हुए युवक को बचाने का लगातार प्रयास जारी है।

Tags:    

Similar News

पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया बस्तर का जिक्र: बोले- विकास की धारा अब बस्तर के गांव-गांव तक पहुंच रही

मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद

पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: 10 महीने में ही 5 लाख घर बना लिए, पढ़िए किस जिले में बने सबसे ज्यादा मकान