संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू: इंदिरा स्टेडियम में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ, बस्तर संभाग के सात जिलों के खिलाड़ी शामिल

बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में गुरुवार को संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Updated On 2026-02-05 18:53:00 IST

फाइल फोटो 

अनिल सामंत- जगदलपुर। बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में गुरुवार को संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा और सचिव राजेश त्रिपाठी ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम स्थित इनडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के सात जिलों बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 6 फरवरी से प्रारंभ हो रही यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें 300 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न आयु और वर्गों में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के तहत वूमेन्स/गर्ल्स, जूनियर्स और ओपन वर्ग में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

ओपन वर्ग में पुरुष खिलाड़ी एकल और युगल लेंगे भाग
ओपन वर्ग में पुरुष खिलाड़ी एकल और युगल दोनों स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जबकि महिलाएं ओपन सिंगल्स में हिस्सा लेंगी। बॉयज़ जूनियर वर्ग में अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 आयु वर्ग के मैच खेले जाएंगे। वहीं जूनियर गर्ल्स वर्ग में अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग की खिलाड़ी केवल एकल स्पर्धा में भाग लेंगी।इसके अलावा 40 प्लस आयु वर्ग में केवल डबल्स मुकाबले होंगे और इस बार मिश्रित युगल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजन के दौरान सभी मैच निर्धारित मानकों के अनुसार कराए जाएंगे।

खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान सभी मुकाबले माविस-350 योनेक्स शटल कॉक से खेले जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा ज़िले के बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। संघ के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य बस्तर संभाग में बैडमिंटन को बढ़ावा देना और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

Tags:    

Similar News

पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: 10 महीने में ही 5 लाख घर बना लिए, पढ़िए किस जिले में बने सबसे ज्यादा मकान

दल्लीराजहरा- जगदलपुर रेल परियोजना अधूरी: फॉरेस्ट क्लीयरेंस के बिना लटका काम, लोगों को अब भी इंतजार

नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: 1000 किलो एल्यूमिनियम, सैकड़ों पाइप समेत औजार बनाने के सामानों का जखीरा बरामद