रिश्वतखोरी पर गिरी गाज: हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के उपायुक्त पूनम चंद अग्रवाल और अनिल सिन्हा को 50000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Updated On 2026-02-05 20:32:00 IST

एसीबी ऑफिस रायपुर 

रायपुर। सरगुजा में एसीबी ने हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर ने ठेकेदार से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया। एसीबी के दफ्तर में संभागीय कमिश्नर और बाबू को लाकर पूछताछ की जा रही है।

प्रार्थी रवि कुमार के द्वारा 20 जनवरी को इस आशय का एक टाईपशुदा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। वर्ष 2023 में हाउसिंग बोर्ड कार्यालय संभाग अम्बिकापुर से 65 लाख रूपये की लागत से नवीन तहसील भवन दौरा कुचली जिला बलरामपुर एवं वर्ष 2023 में 43.51 लाख रूपये की लागत से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लुण्ड्रा के 6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का निविदा निकलने के उपरांत प्रार्थी के द्वारा निविदा भरा गया था एवं निर्माण कार्य कराया गया। जो समय पर पूर्ण नहीं होने के कारण प्रार्थी के द्वारा विभाग में अंतिम समयावृद्धि व भवन के भौतिक सत्यापन हेतु आवेदन दिया गया था।

निर्माण पूर्ण होने के बाद मांगी रिश्वत
निर्माण पूर्ण होने के पश्चात् नवीन तहसील भवन दौरा कुचली जिला बलरामपुर के निर्माण कार्य का लगभग 28 लाख रूपये एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लुण्ड्रा में 6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लगभग 7.50 लाख रूपये का भुगतान छ०ग० गृह निर्माण मण्डल वृत्त अम्बिकापुर के द्वारा किया जाना था। जो दोनों कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं अंतिम समयावृद्धि की अनुसंशा करने के एवज में उपायुक्त (अधीक्षण अभियंता) छ०ग० गृह निर्माण मण्डल वृत्त अम्बिकापुर पूनम चन्द अग्रवाल के द्वारा 01 लाख रूपये रिश्वत की मांग किया गया था।

ACB ने शिकायत की जांच
प्रार्थी के शिकायत का सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी पूनम चन्द अग्रवाल के द्वारा दोनो कार्यों का 30-30 हजार रूपये के हिसाब से कुल 60,000/ रुपये रिश्वत के रूप में लेने की सहमति दी गई। आज दिनांक 05.02.2026 को ट्रेप कार्यवाही अयोजित किया जाकर प्रार्थी को रिश्वती रकम 60,000/ रुपये लेकर आरोपी पूनम चन्द अग्रवाल को देने के लिये भेजा गया तो आरोपी के द्वारा कार्यालय कार्यपालन अभियंता छ०ग० गृह निर्माण मण्डल संभाग अम्बिकापुर जो उपरोक्त कार्यालय के बगल में स्थित है। पदस्थ वरिष्ठ सहायक ग्रेड-02 अनिल सिन्हा को देने के लिये कहा गया। जब प्रार्थी, वरिष्ठ सहायक ग्रेड-02 अनिल सिन्हा से जाकर मिला तो उनके द्वारा कहा गया कि उपायुक्त पूनम चन्द अग्रवाल के द्वारा आपसे 60,000/ रूपये नहीं बल्कि 70,000/ रुपये लेने के लिये कहा गया है, तब प्रार्थी के द्वारा बोला गया कि इसके अलावा मेरे पास कोई पैसा नहीं है तब वरिष्ठ सहायक ग्रेड-02 अनिल सिन्हा के द्वारा कहा गया कि जाईये कहीं से लेकर आईये कम से कम 65,000/ रुपये तो देना ही पड़ेगा।

ऐसे ट्रेप बिछाकर गया पकड़ा
उक्त बात की जानकारी प्रार्थी के द्वारा ट्रेप दल को आकर बताने पर पुनः प्रार्थी से अतिरिक्त 5000/ रुपये लेकर पंचनामा तैयार किया। उसे फिनाफ्थलीन पावडर लगे रिश्वती रकम 60,000/ रुपये के साथ सम्मिलित कर कुल 65.000/ रुपये रिश्वत देने हेतु वरिष्ठ सहायक ग्रेड-02 अनिल सिन्हा के पास भेजा गया। जिसके द्वारा रिश्वती रकम 65000/ रुपये प्राप्त कर एवं उसमें से अपने हिस्से का 5000 रुपये निकालकर उसे अपने टेबल की दराज में रख दिया गया तथा शेष रकम 60,000/ रुपये को प्रार्थी के साथ उपायुक्त पूनम चन्द अग्रवाल को उसके कार्यालयीन कक्ष में जाकर दे दिया गया। जिसे उपायुक्त पूनम चन्द अग्रवाल के द्वारा प्राप्त कर उसे अपने टेबल में रखे मोबाइल स्टैण्ड से दबाकर टेबल में रखा था।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
प्रार्थी के द्वारा इशारा किये जाने पर ट्रेपदल के सदस्यों के द्वारा आरोपीगण उपायुक्त पूनम चन्द अग्रवाल से 60000/ रुपये एवं वरिष्ठ सहायक ग्रेड-02 अनिल सिन्हा से 5000/ रुपये बरामद कर जप्ती की कार्यवाही की गई है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 7. 12 पीसीएक्ट 1988 (यथा संशोधन 2018) के तहत् कार्यवाही किया जा रही है।

Tags:    

Similar News

पीएम मोदी ने अपने भाषण में किया बस्तर का जिक्र: बोले- विकास की धारा अब बस्तर के गांव-गांव तक पहुंच रही

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग: एक युवक की जिंदा जलने से हुई मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

मेडिकल दुकान में चोरी का हुआ खुलासा: चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 77 हजार रुपये नकद बरामद

पीएम आवास योजना में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: 10 महीने में ही 5 लाख घर बना लिए, पढ़िए किस जिले में बने सबसे ज्यादा मकान