विधायक कविता लहरे के 2 साल पूरे: नए कार्यालय का शुभारंभ, बोलीं - जनता की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य

विधायक कविता प्राण लहरे के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव शामिल हुए।

Updated On 2025-12-05 15:53:00 IST

विधायक कविता प्राण लहरे नए कार्यालय का किया शुभारंभ

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बुधवार का दिन ऐतिहासिक और उत्साहजनक रहा है। विधायक कविता प्राण लहरे के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उनके नवीन विधायक कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनकी उपस्थिति को क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय बताया।

विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि, क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से मिला स्नेह व समर्थन उन्हें लगातार बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि, बिलाईगढ़ विधानसभा के विकास और जनता की सेवा के लिए उनका संकल्प अटूट है। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, सौहार्द और जनसहभागिता का अद्भुत माहौल देखने को मिला।


विधायक लहरे ने क्षेत्रवासियों का जताया आभार
विधायक कविता प्राण लहरे ने अंत में कहा कि, आप सभी का सहयोग और विश्वास मेरे लिए अमूल्य है। आपके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हम अपने क्षेत्र को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा पाएंगे। आप सभी का हृदय से धन्यवाद और कोटि-कोटि आभार।


ये नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। इनमें कसडोल विधायक संदीप साहू, सारंगढ़ विधायक उत्तरी जनपत जांगड़े, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, सारंगढ़ की पूर्व विधायक पदमा मनहर, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार और बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News