राजिम के दुधकैयां गांव में बवाल: एक समुदाय के युवकों ने की मारपीट, फिर दूसरे समुदाय लोगों ने घरों में लगाई आग, पुलिस ने गांव को किया सील
राजिम से लगे दुधकैयां गांव में दो समुदायों में झड़प होने के बाद लोगों ने घरों और वाहनों में आग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में कर्फ्यू जैसे हालात हैं।
लोगों ने घरों में लगाई आग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजिम से लगे दुधकैयां गांव में बवाल हो गया है। बताया जा रहा है कि, एक मुस्लिम युवक ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ की थी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटते ही उसने अपने सगे- सम्बन्धियों को बुलाकर लोगों से मारपीट की। मारपीट की खबर सुनते ही हिंदू समुदाय के लोगों ने गुस्से में घरों और वाहनों में आग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए राजिम, फिंगेश्वर सहित आसपास के कई पुलिस थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। इसके साथ ही मिडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दुधकैयां गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में लोगों ने एक- दूसरे के घरों और वाहनों में की आग लगा दी। इस घटना के बाद गांव में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए राजिम, फिंगेश्वर सहित आसपास के कई पुलिस थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
गांव में प्रशासन के आला- अधिकारी मौजूद
इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव में तनाव है। गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कई पुलिस थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है। ताकि, स्थिति को कंट्रोल में रखा जा सके। गांव में प्रशासन के आला- अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति को पटरी में लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।