अवैध शराब तस्करी पर एक्शन: MP के धार से आई 20 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर

दंतेवाड़ा जिले में आबकारी विभाग की टीम ने MP के धार से आई सैकड़ो पेटियां अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

Updated On 2026-02-01 19:38:00 IST

अवैध शराब 

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आबकारी विभाग ने 20 लाख की अवैध शराब जंगल से जब्त की गई है। MP के धार जिले से सैकड़ो पेटियां अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश के धार जिले से दंतेवाड़ा पहुँची थी। आरोपी ट्रक पर फर्जी नम्बर की दो प्लेट लगाकर और सामने भूसा भरकर पहुंचे। आबकारी टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि, जंगलों के रास्ते दंतेवाड़ा में अवैध शराब खपाने के लिए एक ट्रक पहुंचा है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। जहां जंगलों के बीच ट्रक से शराब अनलोड की जा रही थी। आबकारी टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद तस्कर अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद मौके से ट्रक समेत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर लिया गया। 

अवैध शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि, खरोरा में पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सलीम कोशले के कब्जे से 48 पौवा देशी शराब और केप्टन सिंह के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा जब्त की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अप.क्र.21/26 धारा-34(2)आब. एक्ट के तहत केस दर्ज जेल भेज दिया है।

Tags:    

Similar News

प्रेस क्लब खेल मड़ई का डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया आगाज: रोमांचक मुकाबले में संपादक इलेवन ने पूर्व पदाधिकारी इलेवन को 1 रन से हराया

माघ पूर्णिमा पर कबीर धर्मनगर में संत समागम: सीएम साय हुए शामिल, 75 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा